Move to Jagran APP

कतरास व राजगंज में मां मथुरासिनी की पूजा महोत्सव संपन्न

संस कतरास-राजगंज कतरास के माहुरी समाज भवन व राजगंज के गल्लीकुल्ही स्थित स्व. जगन्नाथ राम म

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM (IST)
कतरास व राजगंज में मां मथुरासिनी की पूजा महोत्सव संपन्न
कतरास व राजगंज में मां मथुरासिनी की पूजा महोत्सव संपन्न

संस, कतरास-राजगंज: कतरास के माहुरी समाज भवन व राजगंज के गल्लीकुल्ही स्थित स्व. जगन्नाथ राम माहुरी के आवास परिसर कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा धूमधाम से मनाई गई। पंडित उमाशंकर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान विनय कृष्ण गुप्ता व रंजीत भदानी सपत्नीक पूजन पर बैठे थे। देश को कोरोना वायरस से मुक्ति की कामना किया। बबलू गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज राम गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सुनील गुप्ता, बाल गोविद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अंबर गुप्ता, सतीश भदानी आदि मौजूद थे। वहीं राजगंज में आचार्य गंगेश व संजय पांडेय की सानिध्य में यजमान दिलीप राम कुटरीयार उनकी पत्नी मंजु देवी ने कुलदेवी की पूजा अर्चना किया। समाज की महिला व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा समापन के बाद महाप्रसाद व भंडारे का वितरण किया गया। कतरास माहुरी समिति की अध्यक्ष संगीता गुप्ता व सचिव सुधा गुप्ता ने पूजा में शामिल हुई। सफल बनाने में अध्यक्ष सुरेंद्र राम भदानी, अभिनित कुटरीयार, संजय राम माहुरी, उपेंद्र गुप्ता, नवीन भदानी, दीपक राम, अजय राम, नितेश भदानी, मुकेश कुमार, मोहन राम कंधवे, नमिता कुटरीयार, सरिता देवी, प्रियंका कुटरीयार, प्रियंका देवी, संगीता देवी, सबिता देवी, शिल्पी देवी, किरण देवी, राखी देवी, नेहा गुप्ता, स्वाति देवी, नीता गुप्ता, प्रो. संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.