Move to Jagran APP

अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला पेड़ की पूजा

धनबाद : कार्तिक शुल्क पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी मनाई गई। अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला पे

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:29 PM (IST)
अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला पेड़ की पूजा
अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला पेड़ की पूजा

धनबाद : कार्तिक शुल्क पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी मनाई गई। अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा की। बैंकमोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी परिसर में पूरे धनबाद से महिलाएं अक्षय नवमी की पूजा करने पहुंचीं। धनबाद, कतरास, झरिया सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा की। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मनाई जाती है। इस बार अक्षय नवमी दो दिन है। शुक्रवार सुबह 7.15 बजे से शनिवार सुबह 9.10 बजे तक नवमी तिथि है इसलिए शनिवार को भी अक्षय नवमी मनाई जाएगी। साथ ही जगद्धात्री पूजा भी मनाई जाएगी। शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी परिसर में महिलाओं ने आंवला पेड़ के चारों ओर मौली धागा बांधा। पेड़ पर रोड़ी व सिंदूर लगाया। कसैली, पान पत्ता आदि चढ़ाया। पूजन के बाद पुजारी को भुआ दान किया और फिर आंवला पेड़ के नीचे प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.