Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Alert: प्री-मानसून की बारिश से बदली फिजा, आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना; जानें कब से झमाझम

Jharkhand Dhanbad Weather Alert मौसम विभाग ने लो प्रेशर से होने वाली बारिश को मानसून की शुरुआत माना है। इसके साथ ही 13 जून से राज्य में मानसून का आगमन हो जाएगा। बारिश शुरू होते ही तापमान में भी गिरावट आने लगी है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 06:54 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 11:04 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: प्री-मानसून की बारिश से बदली फिजा, आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना; जानें कब से झमाझम
धनबाद में प्री-मानसून की बारिश ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Weather Alert प्री-मानसून की बारिश से धनबाद की फिजा बदली है। हवा में नमी और ठंडक है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। आज यानी 9 जून को भी शाम तक धनबाद के साथ ही पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को दिन में धूप अपना तेवर दिखाती रही और उमस भरी गर्मी पसीना छुड़ाती रही। पर दोपहर बाद मौसम धीरे-धीरे बदल गया। देर शाम गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ ही गर्मी के तेवर कम हो गए। बुधवार को भी धूप छांव के बाद मौसम बदलने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। 

loksabha election banner

अब मानसून चार दिन दूर

मौसम विभाग रांची ने बुधवार को राज्य के दक्षिण, मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्से में तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। 10 जून को भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके बाद 11 जून से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय हो रहा है। इससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तेज बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही से धनबाद में भी गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने लो प्रेशर से होने वाली बारिश को मानसून की शुरुआत माना है। इसके साथ ही 13 जून से राज्य में मानसून का आगमन हो जाएगा। मानसून के आते ही झमाझम बारिश होगी। बारिश शुरू होते ही तापमान में भी गिरावट आने लगी है। मंगलवार को तेज बारिश के बाद तापमान में ठंडक लौट गई। बुधवार से इसमें धीरे-धीरे और गिरावट आने के आसार हैं। 

शनिवार तक 8 डिग्री नीचे आएगा पारा

अगले दो-तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में तकरीबन 8 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रह सकता है, जो अभी 35 डिग्री के आसपास है।इसी तरह जून के पहले हफ्ते में धनबाद में सामान्य बारिश में 53 फीसद की कमी आ गई है। पर मंगलवार से शुरू हुई बारिश से अब धनबाद में बारिश का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

  • रविवार 13 जून तक का संभावित तापमान
  • बुधवार अधिकतम 35 न्यूनतम 25
  • गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 23
  • शुक्रवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24
  • शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 23
  • रविवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.