Move to Jagran APP

साहिबगंज की आदिवासी किशोरी से हुआ था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि Dhanbad News

साहिबगंज की आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने उसका गला घोंट दिया था। यह खुलासा मजिस्ट्रेट की ओर से नियुक्त मेडिकल बोर्ड ने किया है। इससे पहले बुधवार की देर रात दो बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 11:37 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 01:45 PM (IST)
साहिबगंज की आदिवासी किशोरी से हुआ था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि Dhanbad News
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी का गला घोंटकर हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद, जेएनएन। साहिबगंज की मृत आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने कपड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। यह खुलासा गुरुवार की सुबह मजिस्ट्रेट की ओर से नियुक्त मेडिकल बोर्ड ने किया है। इससे पहले बुधवार की देर रात दो बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम में पाया गया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके निजी अंग को भी काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद उसका गला घोंट कर मार दिया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट को समर्पित की जा रही है।

loksabha election banner

मजिस्ट्रेट की निगरानी में पांच डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके लिए वीडियोग्राफर को बुलाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। अब बिसरा रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार रहेगा। पोस्टमार्टम से पूर्व बुधवार को किशोरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। किशोरी का ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाई गई।

उधर, किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद वापस गांव भेज दिया गया। उसको पुन: दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, शव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिजनों के साथ-साथ संपर्क में आए लोगों की भी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर जांच कराई जाएगी। इसके लिए बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखने की बात कही है। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को स्वजनों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.