Jharkhand Assembly Election 2019 : प्रचार के अंतिम दिन स्टार वार; धनबाद के रण में अमित शाह, रघुवर दास, स्मृति ईरानी, शिबू सोरेन और तेजस्वी
प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उतर झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन आदि उतर रहे हैं।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में चुुनाव प्रचार के लिए आज शनिवार आखिरी दिन है। इस चरण में जिन 15 सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होना है उनमें धनबाद जिले की सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। धनबाद की छह सीटों में भाजपा ने 2014 के चुनाव में सिंदरी, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर कब्जा जमाया था जबिक एक सीट टुंडी भाजपा की सहयोगी आजसू की झोली में गई थी। निरसा विधानसभा क्षेत्र में एमसीसी को सफलता मिली थी।
चाैथे चरण में जहां चुनाव होना है शनिवार को प्रचार समाप्त हो रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तीन बजे और शेष क्षेत्रों में 5 बजे तक ही प्रचार किया जा सकता है। धनबाद जिले में टुंडी नक्सल प्रभावित क्षेत्र है यहां तीन बजे प्रचार समाप्त हो जाएगा। जबकि जिले के शेष विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे प्रचार समाप्त होगा। भाजपा धनबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य की सत्ता बरकार रखने के लिए भाजपा धनबाद की सभी छह सीटों पर जीत के लिए जोर लगा रही है। जबकि प्रतिपक्ष भाजपा से सीटें छीनने को बेकरार है। इसके लिए प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी राजनीतिक दल जोर लगाएंगे।
प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दूसरे छोटे-बड़े नेता धनबाद के रण में उतरेंगे अमित शाह बाघमारा विधानसभा तो मुख्यमंत्री का झरिया, धनबाद और टुंडी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम है। स्मृति ईरानी निरसा और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में माहाैल बनाएगी। विपक्ष के नेता भी पूरा जोर लगाएंगे। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन टुंडी विधानसभा में तो राजद नेता तेजस्वी यादव निरसा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के लिए वोट मांगेंगे।