डीसी लाइन बंद करा भाजपा गिना रही विकास
धनबाद : आरएसएस के इशारे पर केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह से जन विरोधी काम कर रही हैं। बड़े-ब
धनबाद : आरएसएस के इशारे पर केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह से जन विरोधी काम कर रही हैं। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। समय आ गया है कि एक सभी लाल झंडा एकजुटता के साथ इसका जबाव दें। सोमवार को जिला परिषद मैदान में मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) की ओर से एक विशाल जन सभा का आयोजन किया गया था। भाकपा माले, सीपीआइ, सीपीआईएमएल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आमसभा के पहले एक जुलूस गोल्फ ग्राउंड से निकाला गया। रोजगार दो जीने का अधिकार दो, महंगाई पर रोक लगाओ आदि नारे लगाते हुए सभी जिला परिषद् मैदान पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद की क्या विकास हो रहा है यह जनता सब देख रही है।
वक्ताओं ने कहा कि जब-जब धनबाद की जनता पर अत्याचार हुआ है यहां के सांसद ट्रेन पकड़ कर दिल्ली निकल जाते हैं। विधायक की बात तो कोई सुनता ही नहीं। वे हवा हवाई नेता हैं। धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद कर सांसद व विधायक विकास की गिनती गिना रहे हैं। मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि क्रांति से ही समाज की रचना होती है।
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि देश में तानाशाही और अघोषित आपातकाल के जुल्म से मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान शोषित हो रहे हैं। कई योजनाएं स्वीकृत होकर भी काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जीएसटी के कारण बिल भुगतान तक लंबित है। भाजपा के लोग क्या कर रहे हैं यह जनता देख रही है।
माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि कोयलाचल में लाल झंडा लंबे समय से मजदूर किसानों का नेतृत्व करते आ रहे हैं। नवंबर क्रांति बदलाव की क्रांति है।
सीपीएम के राज्य सचिव गोपीकात बक्शी दिल मोहम्मद, हलधर महतो, हरि प्रसाद पप्पू, मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो, लाल चंद महतो, बबलू महतोए निताई, महतो मिथिलेश सिंह, नितिन दे, शीतल दत्ता, पप्पू पासवान, बींदा पासवान, सुभाष सिंह, धीरन मुखर्जी, भूषण महतो, राम प्रवेश यादव, पार्वती देवी,सुभाष चटर्जी, राणा चटराज, अमरदीप महतो, गणेश महतोए गणेश चौरसिया, बादल बाउरी, वीरू आनंद सिंह, सारथी मंडल, अंजु चटर्जी, शिवानी दास, संतु चटर्जी, पीएल मुर्मू, टुटन बनर्जी, केशो सिंह यादव, बीरू आनंद सिंह, दिलीप तिवारी, कार्तिक दता, आगम राम, अखिलेश महतो, अख्तर, साधु महतो, विशाल महतो, सोमनाथ चक्त्रवर्ती, नीलमोहन मिश्रा, सम्राट चौधरी, भगत राम महतो, बुटन सिंह, नरेश पासवान, देवीलाल महतो, देवाशीष पासवान आदि शामिल थे।