सबसे पहले मथुरा महतो और अंत में अपर्णा सेनगुप्ता को मिला सर्टिफिकेट Dhanbad News
मतगणना के बाद सबसे पहले टुंडी के विजयी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो निर्वाची पदाधिकारी से सर्टिफिकेट लेकर बाहर निकले।
धनबाद, जेएनएन। मतगणना के बाद सबसे पहले टुंडी के विजयी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो निर्वाची पदाधिकारी से सर्टिफिकेट लेकर बाहर निकले। उनके बाद इंदरजीत महतो, राज सिन्हा, ढुलू महतो, पूर्णिमा नीरज सिंह ने जीत का सर्टिफिकेट लिया। अंत में निरसा की प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता को सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।
जैसे जैसे रुझान आने ने रफ्तार पकड़ी, सुरक्षा पर लगे जवानों ने मीडिया सेटर को घेर लिया। वे एलईडी व स्क्रीन में अंत तक चिपके रहे। -पूर्वी सिंहभूम का रिजल्ट जानने को लेकर भी कर्मचारी व जवान उत्सुक थे। यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनाव लड़ा था। अंत तक स्क्रीन पर उन्हें पीछे दिखाया जा रहा था। सभी उनके हारने की खैर मना रहे थे। -निरसा के विधायक अरूप चटर्जी रूझान से निराश होकर अकेले ही कमर में हाथ रखे इधर उधर भटकने लगे। एक आध बार वे भी स्क्रीन पर हो दिए। -मतगणना केंद्र में प्रवेश के वक्त हर किसी को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। फिर चाहे वह प्रत्याशी ही क्यों न हो।