पारा शिक्षकों पर सरकार की कार्रवाई कायराना : अरूप
धनबाद : मार्क्सवादी समन्वय समिति के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर सभी को र
धनबाद : मार्क्सवादी समन्वय समिति के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर सभी को राज्य सरकार से कुछ बेहतर घोषणा का इंतजार रहता है, लेकिन झारखंड सरकार ने शातिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदेश के पारा शिक्षकों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कार्रवाई कर दी। यह बातें उन्होंने धनबाद में शुक्रवार को कही। कहा कि महिला पारा शिक्षकों को घसीट-घसीट कर मारा गया। यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। कहा कि मासस के सभी लोग भाजपा शासन के इस अलोकतात्रिक और बर्बरतापूर्ण कदम की तीखी निंदा करती है। राज्य सरकार से पुलिस लाठीचार्ज में घायल पारा शिक्षकों को तत्काल राज्य सरकार की ओर से सहायता देने की मांग की गई ताकि उनका इलाज हो सके। कहा कि पारा शिक्षक पर झूठा मुकदमा कर उन्हें नहीं फंसाया जाए।
उन्होंने कहा कि आखिर कब तक पारा शिक्षक भूखे पढ़ाएंगे। कब तक उनके परिजन अर्थाभाव में मरते रहेंगे। लोकतंत्र में क्या शातिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहनेवालों पर लाठी-गोली चलेगी। पारा शिक्षकों से पहले रसोइया सहायिका को भी सरकारी दमन झेलना पड़ा था। इससे पहले किसानों पर गोली चलायी गयी थी। घटनाएं साबित करती है कि भाजपा सरकार को न ही आम लोगों पर भरोसा है और ना ही लोकतंत्र पर।
विधायक चटर्जी ने कहा कि 19 नंवबर को जिला परिषद मैदान में विशाल आमसभा एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर, किसान, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ है। मौके पर हलधर महतो, सम्राट चौधरी, चंदन महतो आदि मौजूद थे।