Move to Jagran APP

17 जनवरी को पोलियो अभियान, माइक्रो प्लान बनाने का मुख्यालय ने दिया निर्देश

17 जनवरी 2021 को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन की अवधि में अभियान नहीं चल पाया था। मुख्यालय रांची ने धनबाद सहित सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 02:24 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 02:24 PM (IST)
17 जनवरी को पोलियो अभियान, माइक्रो प्लान बनाने का मुख्यालय ने दिया निर्देश
17 जनवरी 2021 को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन: 17 जनवरी 2021 को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन की अवधि में अभियान नहीं चल पाया था। मुख्यालय रांची ने धनबाद सहित सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद सिविल सर्जन में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा है। 

loksabha election banner

धनबाद में हैं 3.50 लाख बच्चे विभागीय आंकड़ों की मानें तो धनबाद में 0 से 5 वर्ष के बीच में 3.50 लाख बच्चे हैं। कोरोना वायरस के कारण इस बार काफी संख्या में बच्चे ड्रॉपआउट भी हुए हैं। इसमें ड्रॉप आउट हुए बच्चे को भी माइक्रो प्लान में जोड़ने का विशेष निर्देश है। एएनएम, आंगनबाड़ी कर्मी और सहिया को विशेष निर्देश माइक्रो प्लान बनाने में पोषक क्षेत्र के एएनएम, आंगनबाड़ी कर्मी और सहिया को विशेष निर्देश दिए गए हैं। यह सभी घर घर जाकर बच्चे को पहचान करेंगे और इसकी सूची माइक्रोप्लान में दर्ज करेंगे। माइक्रो प्लान प्रखंड वार बनने के बाद इसे मुख्यालय भेजा जाएगा। 

वर्जन

17 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिला से प्रखंड स्तर तक माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इसके लिए विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं।

डॉ विकास राणा, प्रभारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.