Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचा फरार आरोपी, पुलिस ने दौड़ाया

चासनाला झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सिदरी आगमन पर चासनाला

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:05 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचा फरार आरोपी, पुलिस ने दौड़ाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचा फरार आरोपी, पुलिस ने दौड़ाया

चासनाला : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सिदरी आगमन पर चासनाला केके गेट पर सोमवार की शाम झरिया प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष इम्तियाज अली के नेतृत्व में कांग्रेसी उनके स्वागत में फूलमाला व बुके लेकर खड़े थे। पुलिसकर्मी भी सुरक्षा को मौजूद थे। इतने में पुलसिकर्मियों की नजर मारपीट मामले में फरार मुख्य आरोपी भूटन सिंह पर पड़ी। वह भी राजेश ठाकुर के स्वागत को पहुंचा था। भूटन को देख वहां मौजूद अनुसंधानकर्ता जमादार सुबोध सिंह सक्रिय हुए और भूटन को पकड़ लिया। पुलिस कुछ सोच पाती तब तक भूटन भीड़ का फायदा उठाकर जमादार के हाथ छुड़ाकर भाग गया। पुलिस अधिकारी ने पीछा किया पर आरोपी हाथ नहीं लगा। घटना से कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद फिर कांग्रेसियों का जुटान हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पहुंचने पर कांग्रेसियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को डराने का लगाया आरोप :

कांग्रेसियों ने घटना की जानकारी देकर पाथरडीह थाना के जमादार पर कांग्रेसियों को डराने, धमकाने की शिकायत कर कारवाई की मांग की। इम्तियाज अली ने कहा कि स्वागत में खड़े कांग्रेसियों को पुलिस ने बंदूक व लाठी का भय दिखाकर दौड़ाया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि ऐसे पुलिस पदाधिकारी से किसी संगठन के प्रति काम करने की बू आ रही है। स्वागत में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता पर की गई पुलिसिया कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हैं। जरूरत पड़ी तो सभी कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने की एसएसपी से बात :

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद एसएसपी से फोन पर बात कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही कार्रवाई की मांग की। मौके पर अमन साव, अनिल सिंह, अन्नू सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, अनिल यादव, दामोदर सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार, जितेंद्र यादव, रमजान, मनोज सिंह, हसीन, राहुल कुमार आदि थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चार कांग्रेसी परिवारों के यहां पहुंचकर जताया शोक :

सिदरी दौरा के क्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को नगर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल राज, जिला कांग्रेस के सचिव दिलीप मिश्रा, नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रास बिहारी यादव व वीपी सिंह के आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। राहुल की मां कल्याणी जायसवाल, दिलीप के पिता रामचीज मिश्रा, रासबिहारी यादव की मां व वीपी सिंह की पत्नी का निधन कुछ दिनों पहले हो गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सभी के घर पहुंचकर शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.