Move to Jagran APP

Lockdown में पाठशाला के अंदर थे लड़का-लड़की, पुलिस ने तोड़ा ताला तो पता चला खेला, जानिए फिर क्या

Samadhan Shikshadaan Ki Paathshala लॉकडाउन के कारण पाठशाला बंद थी और अंदर में एक युवा लड़का और एक युवा लड़की थी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर झरिया थाना ले गई। इसके बाद पता चला कि अंदर काैन सी पढ़ाई चल रही थी। पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 08:46 AM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 08:46 AM (IST)
लड़का-लड़की और झरिया थाना ( प्रतीकात्मक फोटो)।

झरिया/ लोदना, जेएनएन। Samadhan Shikshadaan Ki Paathshala झरिया चिल्ड्रेन पार्क के पास स्थित बंद सामुदायिक भवन सह शिक्षादान समाधान की पाठशाला का ताला झरिया थाना की पुलिस ने तोड़ा। इसके बाद पुलिस दंग रह गई। धनबाद में लॉकडाउन के कारण पाठशाला बंद थी और अंदर में एक युवा लड़का और एक युवा लड़की थी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई। इसके बाद पता चला कि अंदर काैन सी पढ़ाई चल रही थी। पुलिस ने दोनों के स्वजनों को सूचना दी। पाठशाला संचालक को भी तलब किया गया। युवक और युवती ने बताया कि वह एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। इसके बाद में पुलिस ने बांड भरवाकर दोनों को छोड़ दिया।

loksabha election banner

क्या है पूरा मामला 

लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंच चल रहे हैं। इसके बावजूद झरिया चिल्ड्रेन पार्क के पास स्थित सामुदायिक भवन सह शिक्षादान समाधान की पाठशाला खुल रही थी। उसमें लड़का और लड़की आते-जाते थे। शनिवार को हनुमान उर्फ साहिल नामक लड़का और एक लड़की पाठशाला के अंदर गए। इसके बाद से अपने को अंदर से बंद कर लिया। इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया। और झरिया थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच भवन का ताला तोड़कर दोनों को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों को लेकर थाना गई। पकड़ा गया युवक संस्था के संचालक चंदन का रिश्तेदार बताया जाता है। लड़की डिगवाडीह क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने युवती के स्वजनों को सूचना दी है। युवती के स्वजन व संस्था के संचालक चंदन भी थाना पहुंचे।

पाठशाला संचालक की सफाई 

शिक्षादान समाधान की पाठशाला के संचालक चंदन का कहना है कि रिश्तेदार को पाठशाला की सफाई के लिए कहा था। इसके बाद दोनों वहां कैसे पहुंचे। इसकी जानकारी नही है। वहीं के लोगों ने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी जब पठन-पाठन बंद है तो भवन की सफाई की क्या जरूरत है। चंदन का कहना है कि हनुमान पाठशाला की समय-समय पर सफाई करता था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। परिवार वाले से बात कर दोनों के विवाह के लिए राजी करेंगे। संस्था के लिए यह उचित नही है। ऐसी घटना की आगे पुनरावृति नहीं हो। इसका ध्यान रखा जाएगा।

झरिया धर्मशाला रोड़ स्थित एक शिक्षा संस्था के केन्द्र से एक युवक-युवती को थाना लाया गया। केन्द्र में बाहर से ताला बंद था। उसे तोड़ कर दोनों को निकाला गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- पंकज झा, झरिया थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.