Move to Jagran APP

दुमका में हैवानियत की हद पार... 17 युवकों ने पति के सामने महिला से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

काठीकुंड के कन्हाईडीह गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि गांव में हर मंगलवार को हटिया लगता है। वह पत्नी के साथ करीब आठ बजे हटिया से घर लौट रहा था। रास्ते में पांच लड़कों ने उसे और दो ने पत्नी को पकड़ लिया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 09:42 AM (IST)
दुमका में हैवानियत की हद पार... 17 युवकों ने पति के सामने महिला से किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
कुकर्मियों ने पति को रस्सी में बांध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया (प्रतीकात्मक फोटो)।

दुमका, जेएनएन। वहशी दरिंदों ने 6 सितंबर, 2017 की घटना की पुनरावृत्ति कर एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उपराजधानी को शर्मसार कर डाला। पिछली घटना की तरह इस बार भी 17 दरिंदों ने मंगलवार की रात हटिया से पति के साथ लौट रही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़ित पांच बच्चों की मां पति के साथ थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआइजी सुदर्शन कुमार मंडल और एसपी अंबर लकड़ा थाना पहुंचे और महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला के बयान पर राम मोहली समेत 17 अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला की मेडिकल कालेज में जांच कराई गई।

loksabha election banner

काठीकुंड के कन्हाईडीह गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि गांव में हर मंगलवार को हटिया लगता है। वह पत्नी के साथ करीब आठ बजे हटिया से घर लौट रहा था। रास्ते में नशे में घुत करीब 17, 18 लड़के खड़े थे। पांच लड़कों ने उसे और दो ने पत्नी को पकड़ लिया। बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की ओर ले गए। जहां सभी लड़कों ने पत्नी के साथ गलत काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देकर चले गए। दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पत्नी पहचानती थी। जबकि बाकी को नहीं पहचानती है। रात को अंधेरा होने की वजह से थाना नहीं आ सका। दोपहर को थाना में आकर घटना की जानकारी दी। सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद डीआइजी और एसपी मुफस्सिल थाना पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। महिला के बयान पर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की एक टीम राम मोहली की तलाश में गई लेकिन वह नहीं मिला। एसपी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

धान झाड़ने के लिए आई थी मायके महिला के पति ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। इन दिन खेत में धान झाड़ने का काम चल रहा है। एक माह पहले काम में हाथ बंटाने के लिए पत्नी के साथ उसके घर आया था। मंगलवार की शाम पत्नी के कहने पर ही हटिया गया था। लौटते समय पत्नी के साथ इस तरह का गलत काम हो गया।

महिला के बयान पर 17 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। हटिया से घर लौटने के क्रम में घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सत्यता का पता करने के लिए पुलिस अनुसंधान कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी मोहली जाति के हैं और आसपास टोला के रहने वाले हैं।

-सुदर्शन कुमार मंडल, डीआइजी दुमका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.