Move to Jagran APP

महासमर : झारखंड में पीएन फिर सबसे आगे

धनबाद भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह लगातार तीसरी बार धनबाद के सांसद चुन लिए गए। देर शाम 1120

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:27 AM (IST)
महासमर : झारखंड में पीएन फिर सबसे आगे
महासमर : झारखंड में पीएन फिर सबसे आगे

धनबाद : भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह लगातार तीसरी बार धनबाद के सांसद चुन लिए गए। देर शाम 11:20 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने उनके धनबाद से सांसद चुने जाने की घोषणा की। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कीर्तिवर्धन झा आजाद को चार लाख 84 हजार 563 मतों से शिकस्त दी है। पीएन सिंह को कुल आठ लाख 24 हजार 704 वोट मिले जबकि कीर्ति झा आजाद को तीन लाख 40 हजार 141 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह पीएन सिंह लगातार दूसरी बार झारखंड में सर्वाधिक वोट से विजयी सांसद बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें 2.92 लाख वोट मिले थे।

loksabha election banner

29 राउंड में संपन्न हुए मतगणना में पीएन शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर भारी थे। उन्होंने न सिर्फ संसदीय सीट से सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बनाया बल्कि तमाम विधानसभा क्षेत्रों में भी उन्होंने मतों के पुराने तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीन बार संसदीय चुनाव जीतने का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया। सिंह इससे पहले वर्ष 2009 और 2014 में भी सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। इतना ही नहीं वे तीन बार 1995, 1999 व 2004 में विधायक निर्वाचित हुए और इससे पूर्व तीन बार धनबाद नगरपालिका के लिए पार्षद चुने गए। हर बार तोड़ा जीत का अपना ही रिकॉर्ड :

पीएन सिंह ने राजनीतिक जीवन में हर बार अपना पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे को 58 हजार 47 वोटों से हराया था। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ही अजय कुमार दुबे को दो लाख 92 हजार 954 मतों से मात दी थी। लोकसभा में पीएन सिंह का रिकॉर्ड

2009 पीएन सिंह 260521 चंद्रशेखर दुबे 202474

2014 पीएन सिंह 543491 अजय कुमार दुबे 250537

2019 पीएन सिंह 824704 कीर्ति आजाद 340141


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.