Move to Jagran APP

PM Narendra Modi Birthday: सेवा सप्ताह में धनबाद के भाजपाइयों ने की महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई

PM Narendra Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह मना रही है। 14 सितंबर को इसका शुभारंभ किया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 03:14 PM (IST)
PM Narendra Modi Birthday: सेवा सप्ताह में धनबाद के भाजपाइयों ने की महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई
PM Narendra Modi Birthday: सेवा सप्ताह में धनबाद के भाजपाइयों ने की महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई

धनबाद, जेएनएन। PM Narendra Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह मना रही है। 14 सितंबर को इसका शुभारंभ किया गया। इसके दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की शुरुआत की। कंबाइंड बिल्डिंग के पास स्थित गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं की सफाई की। रणधीर वर्मा, रेलवे स्टेशन स्थित बिनोद बिहारी महतो, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की सफाई की गई। इस दौरान पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, संजय झा, कमलेश सिंह, रुपेश सिन्हा, तमाल राय, अवध बिहारी राम, मानस प्रसून समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

टुंडी प्रखण्ड भारती जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष संदीप मंडल के नेतृत्व सेवा सप्ताह के निमित जात्ताखुट्टी बालिकाविहार में सिदो-कान्हू की प्रतिमा की साफ सफाई की गई। इसके बाद माल्यार्पण  मालार्पण किया गया। कार्यक्रम मे भाजपा नेता गोपाल पाण्डे  ने सेवा साप्ताह के विषय को रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम मे प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व अध्य्क्ष विजय मंडल, अवध किशोर चौधरी, एफएल यादव ,विजय चौधरी, दीपक सोनी,  बलराम, विश्वनाथ जी, तिलक मंडल, जय प्रकाश पाण्डेय आदि थे।

पोलीटेक्नीक परिसर में पौधरोपण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धनबाद जिला के तत्वावधान में मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान के नेतृत्व में पोलीटेक्नीक कालेज कैम्पस में पौधरोपण किया  गया। प्रदेश मंत्री शकील राणा के साथ साथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। इसमें इमरान शेख, जहीर अंसारी, मुन्ना खान, राजा मुम्ताज दौलताना, निसार आलम, सद्दाम, नसीम आलम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.