Move to Jagran APP

PM Modi Rally in Jharkhand : कांग्रेस की करतूतों के कारण पार्टी घोषणापत्रों से उठा लोगों का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से देशवासियों का पार्टियों के घोषणा पत्र से भरोसा उठ गया। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणा करते हैं और फिर भूल जाते हैं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:51 PM (IST)
PM Modi Rally in Jharkhand : कांग्रेस की करतूतों के कारण पार्टी घोषणापत्रों से उठा लोगों का भरोसा
PM Modi Rally in Jharkhand : कांग्रेस की करतूतों के कारण पार्टी घोषणापत्रों से उठा लोगों का भरोसा

धनबाद, जेएनएन। PM Modi Rally in Jharkhand पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को धनबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। साथ ही कांग्रेस पर देश के राजनीति का चरित्र खराब करने का भी आरोप लगाया।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में हमेशा एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया। कांग्रेस की वजह से देशवासियों का राजनीतिक पार्टियों के घोषणा पत्र से ही भरोसा उठ गया। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणा करते हैं और फिर भूल जाते हैं। देश के लोगों में ये भावना भरने वाली कांग्रेस के इरादों के कारण ही ये स्थिति पैदा हुई। कांग्रेस, झामुमो, राजद और वामपंथी हमेशा यही करते रहे हैं।

देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए आपने आपको खपाया

मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ छह महीने में यह करके दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उसे पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक करते हैं। हम चैन की नींद नहीं सोते। हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए आपने आपको खपाते हैं।

चुनाव में जो कहता हूं मैं ही याद करवाता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में जो कहता हूं मैं ही याद करवाता हूं। और दल तो झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पहले के चुनावी सभा में मैंने बोला था कि यहां के पानी की समस्या को खत्म करूंगा। इसके लिए हमने अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाया बल्कि अलग वजट भी दिया। जल जीवन मिशन शुरू किया, जिसके लिए 3.5 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराया।

भाजपा संकल्प लेने के बाद उसे सिद्ध भी करती है

मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि भाजपा के प्रति इतना भरोसा क्यों है? पूरे देश को भाजपा पर ही भरोसा क्यों है? मोदी ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश को भाजपा पर इतना भरोसा इसीलिए है, क्योंकि वह भाजपा ही है जो संकल्प लेने के बाद उसे सिद्ध भी करती है। जो वादा हम देश के लोगों से करते हैं, उस पर पूरी ईमानदारी से अमल करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.