Move to Jagran APP

पद्मश्री मनोज जोशी अभिनीत चाणक्य का मंचन 30 को

चाणक्य नाटक का आयोजन सेवा फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है। जागरण संवाददाता, धन

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:58 PM (IST)
पद्मश्री मनोज जोशी अभिनीत चाणक्य का मंचन 30 को
पद्मश्री मनोज जोशी अभिनीत चाणक्य का मंचन 30 को

धनबाद, जेएनएन। अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी द्वारा ज्वलंत ऐतिहासिक नाटक 'चाणक्य' का मंचन आगामी 30 सितंबर को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में होगा। यह आयोजन सेवा फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। मनोज जोशी पहली बार झारखंड की धरती पर नाटक का मंचन करेंगे।

loksabha election banner

रविवार को सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जय प्रकाश देवरालिया, सुरेंद्र पंसारी, बलराम अग्रवाल, अमरेश सिंह, सुनील अग्रवाल, हरि प्रकाश लाटा, नरसिंग अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मनोज जोशी मुख्य रूप से फिल्मी अभिनेता हैं। वे मराठी थिएटर से जुड़े रहे और 1990 से चाणक्य के किरदार को निभा रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री की उपाधि भी प्रदान की है।

मनोज जोशी ने चाणक्य नाटक का मंचन देश के अलावा विदेशों में भी किया है। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान अभिनीत देवदास में उन्होंने बड़े भाई का किरदार अदा किया, क्योंकि में सलमान खान के साथ काम किया। इसके अलावा वे गरम मसाला, भागमभाग और हलचल जैसी कई शानदार फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्हें हॉरर सीरियल वो में भी देखा गया। जोशी को असली पहचान 2003 में आई फिल्म हंगामा से मिली थी। इसके बाद वे भूल भुलईया, फिर हेराफेरी और चुप-चुप जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.