Move to Jagran APP

जानें-भाजपा के वनभोज में यशवंत और शत्रुघ्न के नाम क्यों बिछाए गए पतल

राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा की आत्मा भटक रही है। उन्होंने व्यंग कसते हुए यशवंत सिन्हा के नाम से एक पतल लगाने का निर्देश दिया।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:23 PM (IST)
जानें-भाजपा के वनभोज में यशवंत और शत्रुघ्न के नाम क्यों बिछाए गए पतल
जानें-भाजपा के वनभोज में यशवंत और शत्रुघ्न के नाम क्यों बिछाए गए पतल

गोविंदपुर, जेएनएन।भाजपा के दो वरिष्ठ बागी नेता पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद-अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए टोटके के ताैर पर गोविंदपुर में विधायक फूलचंद मंडल की तरफ से आयोजित वनभोज में पतल बिछाए गए। हालांकि यह टोटका कितना कारगर होगा समय बताएगा। लेकिन, इस आयोजन का भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर आनंद उठाया। 

loksabha election banner

सिंदरी के भाजपा विधायक फूलचंद मंडल ने रविवार को गोविंदपुर में वनभोज की दावत दी। इस माैके पर भाजपा के दो-दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद क्रमशः रवींद्र राय और पीएन सिंह उपस्थित थे। राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा की आत्मा भटक रही है। उन्होंने व्यंग कसते हुए यशवंत सिन्हा के नाम से एक पतल लगाने का निर्देश दिया। विधायक फूलचंद मंडल के बोलने की बारी आई तो उन्होंने सांसद और अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा को भी लपेट लिया। उनके नाम पर भी एक पतल लगा देने की घोषणा की। नेताओं का निर्देश मिलते ही कार्यकर्ताओं एक पतल यशवंत और एक शत्रुध्न के नाम पर रखा दिया।माैके पर झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद पीएन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पास धनबाद में कोई नेता नहीं है। लोकसभा चुनाव के लिए बाहर से नेता लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी और नरेंद्र मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। 

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन कर स्थानीय विधायक फूलचंद मंडल ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस माैके पर सांसद पीएन सिंह ने कहा कि विपक्ष का मकसद मकसद केवल एक है भाजपा को हटाना। आज झामुमो प्रमुख बाबूलाल ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को नेता मान लिया है। ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि यही ममता कांग्रेस से बगावत की थीं आज दोनों साथ हैं।  मोदी सरकार गांवो के विकास के लिए मुखियों को 80 लाख का फंड उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीन माह का समय भाजपा को दान देने की बात कही। 

विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि भाजपा परिवार कार्यकर्ताओं पर आधारित है। कार्यकर्ता ही हमारा परिवार है। 37 साल लाल झंडे का गढ़ रहे सिंदरी विधानसभा में उन्होंने पहली बार कमल खिलाने का काम किया था। ममता पर व्यंग करते हुए कहा कि ममता तो नारी का धर्म है पर एक ममता ऐसी है जिसके पास ममता है ही नहीं। दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओं का कत्ल करवा दी। मुस्लिम बहने पहले भी भाजपा को वोट करती थी इस बार तो अधिक संख्या में वे भाजपा को वोट करेंगी। उन्होने लोकसभा के चुनाव मे सिन्दरी विधानसभा से भारी मत देकर सांसद पीएन सिंह की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

सभा को बंगाल महिला समिति की प्रभारी निरसा की पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अमरदीप सिंह ने की। संचालन मोहन कुंभकार ने किया। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, संतलाल प्रमाणिक, धरनीधर मंडल, संजय झा, सोलेन मंडल, बिजय सिंह, विजय कुमार रवानी, आशीष मुखर्जी, शैलेश सिंह, बलराम साव, रीता यादव, रामदेव महतो, देवाशिष पाल, रतिरंजन गिरि, विश्वनाथ पाल, नवलकिशोर सिंह चौधरी, राजकिशोर विश्वकर्मा, योगेन रविदास, पिंकी देवी, गोर मंडल, माथुर कुमार, अंकुर मंडल, फारुख अंसारी, सविता बनर्जी, वीरेन मंडल, निमाई सेन, संजय भगत आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.