नुक्कड़ नाटक में दिखा प्लास्टिक का दुष्प्रभाव
धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से विभिन्न तरह के
धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुधवार को पीसीबी की ओर से पुलिस लाइन, सरायढेला, बरटांड़ बस स्टैंड और बैंक मोड़ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके जरिए लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। इसके 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' नाम दिया गया। नाटक के जरिए बताया कि प्लास्टिक इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी हानिकारक है। इसका कम से कम प्रयोग करें। इस दौरान क्षेत्री पदाधिकारी आरएन चौधरी एवं अन्य कर्मचारियों ने लोगों के बीच हैंडबिल वितरण किया। इसके प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। सभी से अनुरोध किया गया कि प्लास्टिक का बहिष्कार करें, रोजमर्रा जिंदगी में कपड़े, जूट या कागज के थैले का ही प्रयोग करें। प्लास्टिक उन्मूलन जागृति अभियान जन-जन तक पहुंचाया जाए। आरएन चौधरी ने बताया कि एक से चार जून तक बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के तहत नोडल एजेंसी बीसीसीएल की ओर प्लास्टिक कचरा उठाया जाएगा।