Petrol Disel Rate: लोगों को मिली बड़ी राहत... पेट्रोल व डीजल के कटौती, जानिए धनबाद में आज के रेट
पेट्रोल डीजल कीमत में रविवार को आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रहे थे। राहत मिलने के बाद रविवार को धनबाद में पेट्रोल जहां 99.78 पैसा वही डीजल 94.57 पैसा प्रति लीटर हो गया है
जागरण संवाददाता, धनबाद: पेट्रोल डीजल कीमत में रविवार को आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रहे थे। राहत मिलने के बाद रविवार को धनबाद में पेट्रोल जहां 99.78 पैसा वही डीजल 94.57 पैसा प्रति लीटर हो गया है इसके पूर्व शनिवार की देर रात तक पेट्रोल 108.65 और डीजल 101.94 रुपए था। तेल के दामों में हुई वृद्धि से फिलहाल लोगों को राहत मिली है। 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वृद्धि शुरू हुई हुई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों को घटा दिया है। पेट्रो उत्पादों के दाम घटने से महंगाई मैं थोड़ी कमी होने की संभावना जताई जा रही है।
सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य
पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करते हैं।
एसएमएस से जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट
आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।