Move to Jagran APP

राजगंज में ऑटो से सड़क पर गिर गई एक पेटी दीवार घड़ी, राहगीरों ने मचाई लूट Dhanbad News

स्थानीय युवक आशीष चौरसिया की नजर टेम्पो के पीछे पड़ी। देखा कि एक अन्य पेटी लटक रही है। इसके बाद पीछा कर टेम्पो को रोकवाया। पेटी गिरने की जानकारी दी। एक पेटी दीवार घड़ी लूट जाने की जानकारी मिलते ही ऑटो चालक बेचैन हो गया।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 09:59 AM (IST)
राजगंज में ऑटो से सड़क पर गिर गई एक पेटी दीवार घड़ी, राहगीरों ने मचाई लूट Dhanbad News
सड़क गिरी दीवार घड़ी को लोगों ने लूट ली।

राजगंज, जेएनएन। राजगंज बाजार में शर्मशार कर देने वाली एक घटना घटी। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे धनबाद से बरही जा रही टेम्पो से एक पेटी दीवार घड़ी सड़क पर गिर गई। इसे देखते ही लोगों ने लूट मचा दी। पांच मिनट के अंदर लोग घड़ी लूट कर खिसक गए। दूसरी तरफ बेफिक्र चालक ऑटो को तेजी से चलाते हुए बरही की ओर चला जा रहा था। इस बीच एक पेटी और लटकी हुई थी। वह कभी भी गिर सकती थी। इस पर स्थानीय युवक आशीष चाैरसिया की नजर पड़ी। उसके पीछा कर ऑटो चालक को घटना की जानकारी दी।

loksabha election banner

ऑटो चालक ने रूककर देखा तो एक पेटी घड़ी गायब थी। वह ऑटो लेकर वापस राजगंज बाजार पहुंचा। स्थानीय लोगों से मिलकर कहा कि जिसे घड़ी मिली है वह वापस कर दें। लेकिन घड़ी वापस करने के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। ऑटो चालक के अनुसार करीब 25 हजार का नुकसान हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.