Move to Jagran APP

Dhanbad Politics: ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाकर झारखंड सरकार को बदनाम कर रहे लोग

शनिवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी नियंत्रण कक्ष टीम ने धनबाद सदर अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। बात करने के क्रम में ज्ञात हुआ कि ऑक्सीजन सहित जांच संबंधित समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 03:05 PM (IST)
Dhanbad Politics:  ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाकर झारखंड सरकार को बदनाम कर रहे लोग
ऑक्सीजन सहित जांच संबंधित समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। (फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन: शनिवार  को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी नियंत्रण कक्ष टीम ने धनबाद सदर अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी एवं अस्पतालों मे मरीजों से बात करने के क्रम में ज्ञात हुआ कि ऑक्सीजन सहित जांच संबंधित समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

loksabha election banner

सदर अस्पताल में पाइप लाइन से ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला के किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन एवं मरीजों के इलाज से संबंधित समुचित व्यवस्था में कोई कमी नहीं है। अस्पताल में कुल आईसीयू के 60 बेड एवं जेनरल के 40 बेड हैं। वे फुल हैं।  ईलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। अस्पताल के सभी मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम की देखरेख में सुचारू रूप से हो रही है।

जितने भी इलाजरत मरीज हैं, उक्त सभी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। झारखंड सरकार द्वारा जिला में स्वास्थ्य संबंधित समुचित व्यवस्था होने के बावजूद कुछ लोग ऑक्सीजन समेत इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने की अफवाह फैलाकर झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। झारखंड सरकार की ओर से कोरोना के इस संकट में जनहित में की गई मरीजों की जांच एवं स्वास्थ्य संबंधित उचित व्यवस्था उपलब्ध किया जाना अन्य राज्यों से बेहतर है। साथ-साथ उन्होंने जिला में अतिरिक्त सिलेंडर एवं स्वास्थ संबंधित उचित व्यवस्था कराने की मांग की ताकि जिला में मरीजों के इलाज में कोई कमी न हो।

   सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार अन्य राज्य सरकारों की तुलना में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। पिछले लॉकडाउन के समय भी जनता के बीच राज्य सरकार ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया है। झारखंड सरकार लोगों की हरसंभव मदद करने एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कोरोना के इस संकट में लोगों के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी एवं सहयोग के लिए सभी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई दी। निरीक्षण के क्रम में मदन महतो, योगेन्द्र सिंह योगी, मनोज यादव मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.