Move to Jagran APP

Dhanbad Market: आ गया और बाजार में छा गया हरा-भरा मटर, भाव मत पूछिए-पूरे साै रुपये किलो

मटर छीमी में पर्याप्त मात्रा में आयरन जिंक मैगनीज और कॉपर मौजूद होते है। यह शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम करते है। वही मटर छीमी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 12:11 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 12:11 PM (IST)
Dhanbad Market: आ गया और बाजार में छा गया हरा-भरा मटर, भाव मत पूछिए-पूरे साै रुपये किलो
नए सीजन में धनबाद के बाजार में आने लगा मटर ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी, झरिया। झरिया व आसपास के बाजारों में हरी मटर छीमी आ चुकी है। फिलहाल इसका स्वाद कुछ अलग है। मिठास भी कम है। इसके बावजूद इसकी कीमत शतक बना हुआ है। झरिया में फिलहाल रांची से मटर की गाड़ियां झरिया सहित अासपास के इलाकों में पहुंच रहा है। आवक कम होने की वजह से इसके भाव अभी आसमान पर है। लेकिन आने के वाले समय पर इसके भाव नरम हो जाएंगे। क्यूकि अन्य राज्यों से मटर की आवक बढ़ते ही हर वर्ष के भाव कम हो जाते है। मटर का मौसम आते ही लोग इसे बहुत स्वाद के साथ खाते है। क्यूकि मटर हर सब्जी के साथ मिल जाता है। झरिया के सब्जी व्यापारी अमित साव ने बताया कि झरिया में फिलहाल रांची से मटर की गाड़ी पहुंच रही है। आवक कम होने की वजह से इसके भाव तेज है। भाव तेज होने की वजह से कई लोग इसके भाव कम होने का इतजार कर रहे है। विजय कुमार ने बताया कि कानपुर व हजारीबाग के मटर आते ही इसके भाव कम हो जाएंगे।

loksabha election banner

मटर खाने के फायदे

मटर छीमी में पर्याप्त मात्रा में आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर मौजूद होते है। यह फायदे लोगों के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने का काम करते है। वही मटर छीमी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करती है। मटर में प्रोटीन व फाइबर की मात्रा अधिक होने से शरीर में मौजूद शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखने का काम करती है। कोलेस्ट्राल के खतरे को कम करने व दिल से जुड़े कई बीमारियों के होन की आशंका कम करने का काम करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.