Move to Jagran APP

PDS राशन उठाने का मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा, चंद्रशेखर ने पार्टी नेताओं पर ही लगाया साजिश का आरोप Dhanbad News

एसडीएम ने पीडीएस दुकानदार को शोकॉज किया है। बताया जाता है कि नारायण सिंह ने छह मार्च को ही अंगूठा लगा दिया था जबकि उसके पैर में चोट 26 को लगी है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 08:48 PM (IST)
PDS राशन उठाने का मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा, चंद्रशेखर ने पार्टी नेताओं पर ही लगाया साजिश का आरोप Dhanbad News
PDS राशन उठाने का मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा, चंद्रशेखर ने पार्टी नेताओं पर ही लगाया साजिश का आरोप Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में जन वितरण प्रणाली का अनाज लोड करने का मामला तूल पकड़ चुका है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह इस मामले में चारों तरफ से घिरते दिख रहे हैं। बुधवार को जांच के बाद इस मामले में अनुमंडलाधिकारी ने भूली के राशन दुकानदार मनोज कुमार गुप्ता को शोकॉज किया है। वहीं, यह मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तक भी पहुंच चुका है।

loksabha election banner

इधर जांच में पता चला है कि जिस नारायण सिंह के पैर में चोट की वजह से उसका अनाज जिलाध्यक्ष उठाने की बात कह रहे हैं, उसके पैर में चोट काफी बाद में 26 मार्च को लगी थी। जबकि उसने राशन दुकान में छह मार्च को ही अंगूठा लगा दिया था। दूसरी तरफ अनाज 30 को उठाया गया। इससे मामला संदिग्ध होता जा रहा है।

पहले भी हो चुकी है दुकानदार के खिलाफ शिकायत : अनियमितताओं को लेकर भूली के राशन दुकानदार मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। तब वे जदयू नेता हुआ करते थे। शिकायत विधायक राज सिन्हा ने की थी। इसके बाद गुप्ता ने पाला बदल भाजपा का दामन थाम लिया और विधायक के करीबी हो गए। मामला रफा-दफा हो गया। गुप्ता भाजपा के भूली मंडल के महामंत्री बन गए और इस बार हुई रायशुमारी में वे मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार थे। दूसरी तरफ भूली में ही रहने वाले जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के भी करीबी बनने के प्रयास में थे।

जिलाध्यक्ष को पार्टी नेताओं पर ही संदेह : इधर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को विपक्षी दलों के बजाए पार्टी नेताओं पर ही संदेह है। उन्होंने बताया कि लोग उनकी छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि वे दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने की रेस में हैं। रायशुमारी में उन्हें काफी समर्थन भी मिला है। लिहाजा लोग साजिश कर रहे हैं। कई लोग नहीं चाहते कि उन्हें दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिले।

मामले की होगी जांच : इस मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तक भी पहुंच चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। वे इसकी जांच करेंगे। पार्टी के अन्य नेताओं से मशविरा कर पार्टी सिद्धांतों के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों को अनाज बांटना अच्छी बात है यह तो पार्टी की योजना ही है, लेकिन पीडीएस का राशन इसी कार्य के लिए उठाया जा रहा था या नहीं इसकी सत्यता परखी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.