Pakur coronavirus News Update: पाकुड़ में क्वारंटाइन सेंटर से तीन कैदी फरार, जेल में संक्रमित होने के बाद किए गए थे शिफ्ट
Pakur coronavirus News Updateतीनों सजायाफ्ता कैदी पाकुड़ जेल में बंद थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। शनिवार की रात भाग निकले।
पाकुड़, जेएनएन। Pakur coronavirus News Update नगर थाना के सामने मार्केट कॉम्प्लेक्स क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार की देर रात कोरोना संक्रमित तीन कैदी फरार हो गए। तीनों सजायाफ्ता कैदी हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस की नींद उड़ गई। फरार संक्रमित कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार सुबह से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। सीमावर्ती इलाके के चेकपोस्टों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव के पास से एक कैदी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दो कैदियों की तलाश जारी है।
तीनों सजायाफ्ता कैदी पाकुड़ जेल में बंद थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। शनिवार की रात नाै दो ग्यारह हो गए। पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि जेल में बंद कैदियों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद थाना के सामने मार्केट कॉम्प्लेक्स को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इसी सेंटर में कोरोना पॉजिटिव कैदियों को रखा गया था। शनिवार की रात अचानक तीन कैदी फरार हो गए। तीनों कैदी क्रमशः कोटालपोखर, गोपीकांदर तथा एक कैदी अन्य स्थान का है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक कैदी को पकड़ लिया गया है। दो अन्य कैदियों की तलाश जारी है।