Move to Jagran APP

Pakur coronavirus News Update क्वारंटाइन सेंटर से भागे तीनों सजायाफ्ता कैदी 24 घंटे के अंदर काबू, कोरोना के डर दो की गनप्वाइंट पर हुई गिरफ्तारी

Pakur coronavirus News कैदियों को पुलिस ने घेरने के बाद राइफल तान दी। पुलिस ने गोली मारने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों कैदी हाथ उठाकर खड़े हो गए। फिर रस्सा से बांधा गया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 09:47 AM (IST)
Pakur coronavirus News Update क्वारंटाइन सेंटर से भागे तीनों सजायाफ्ता कैदी 24 घंटे के अंदर काबू, कोरोना के डर दो की गनप्वाइंट पर हुई गिरफ्तारी
Pakur coronavirus News Update क्वारंटाइन सेंटर से भागे तीनों सजायाफ्ता कैदी 24 घंटे के अंदर काबू, कोरोना के डर दो की गनप्वाइंट पर हुई गिरफ्तारी

पाकुड़, जेएनएन। Pakur coronavirus News Update क्वारंटाइन सेंटर से भागे तीनों सजायाफ्ता कैदियों को पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर की पकड़ लिया है। एक को तो पुलिस ने रविवार सुबह की पकड़ लिया था। जमशेदपुर भागने की फिराक में दो कैदियों को पुलिस ने रामपुरहाट रेलवे स्टेशन से रविवार रात धर दबोचा। कैदियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण पुलिस ने खुद को संक्रमण से बचाते हुए बड़ी होशियारी से गिरफ्तारी की। कैदियों को पुलिस ने घेरने के बाद राइफल तान दी। पुलिस ने गोली मारने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों कैदी हाथ उठाकर खड़े हो गए। फिर रस्सा से उन्हें बांधा गया। 

loksabha election banner

पाकुड़ नगर थाना के सामने जिला परिषद के मार्केट कॉम्प्लेक्स सह विवाह भवन क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार की रात तीन सजायाफ्ता कैदी भाग गए थे। पाकुड़ जेल में बंद इन कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया था। एक कैदी को रविवार को ही पकड़ लिया गया था। कैदी महबुल अंसारी, अर्जुन सिंह और संदीप कुमार पाल शनिवार की रात वेंटिलेटर से रस्सी के सहारे नीचे उतर कर भाग गए थे। रस्सी के सहारे नीचे उतरने के क्रम में महबुल गिर गया था, जिससे उनका पैर टूट गया। वह ऑटो में सवार होकर मुफस्सिल थाना की ओर भाग रहा था। तभी पुलिस टीम ने उसे अंजना गांव के पास पकड़ लिया। जबकि दो कैदी अर्जुन सिंह और संदीप कुमार पाल बंगाल भाग गए थे।

दो कैदियों के मोबाइल ट्रेस में पुलिस को पता चला कि दोनों जंघीपुर इलाके में है। पुलिस जंघीपुर पहुंच अस्पतालों में खोजबीन की परंतु दोनों नही मिले। पुनः पुलिस ने मोबाइल ट्रेस से दोनों का पता लगाया। इसबार पुलिस को पता चला कि दोनों रामपुरहाट की तरफ है। पुलिस निरीक्षक गोपाल कृष्ण यादव, अमड़ापाड़ा थाना के अवर निरीक्षक संतोष कुमार दलबल के साथ रामपुरहाट स्टेशन में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों टाटा भागने के फिराक में थे। एसपी मणिलाल मंडल ने कहा कि दोनों कैदियों को रविवार की रात पकड़ लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.