Sahibganj Crime News: बरबट्टïी की फसल की रखवाली के लिए मचान पर सोये दंपती की हत्या, पुलिस बता रही यह वजह
बरबट्टी की फसल की रखवाली के लिए दंपती खेत में मचान पर सोए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला किया। सुबह लोगों ने दंपती को मरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज)। साहिबगंज में तालझारी प्रखंड के पकडिय़ा पहाड़ पर रहने वाले डाका सूर्या पहाडिय़ा एवं उनकी पत्नी ऊषा पहाडिऩ की शुक्रवार रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। बरबट्टी की फसल की रखवाली के लिए दंपती खेत में मचान पर सोए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला किया। सुबह लोगों ने दंपती को मरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। तीन लोगों का नाम भी सामने आया है। पहाड़ पर दो लोगों की हत्या की सूचना मिली तो राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह व इंस्पेक्टर राजेश कुमार पैदल ही पहाड़ पर गए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक के पुत्र बुधनाथ पहाडिय़ा ने बताया कि सुबह जब कुरवा गये तो देखा कि दोनों मचान पर मरे पड़े हैं। गांव प्रधान मैसा पहाडिय़ा के पुत्र ने घटना की सूचना तालझारी थाना को दी। डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं दारोगा राकेश कुमार घटना स्थल पर गए। ग्रामीणों के सहयोग से शवों को थाना लाया गया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही इस हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक डाका सूर्या पहाडिय़ा को दो बेटी एवं एक बेटा है।