धनबाद में लक्ष्य के करीब Coronavirus Vaccination, अब तक 16.34 लाख को टीका; जानें-आज कहां-कहां मिलेगी वैक्सीन
धनबाद में तेजी से कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। 16 जनवरी 2021 को अभियान शुरू हुआ था। 16.34 लाख से ज्यादा को टीका लग चुका है। मंगलवार को भी टीका के लिए सेंटर खोले गए हैं। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना से बचाव के लिए धनबाद जिले में 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी, 2021 से टीकाकरण अभियान जारी है। दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करना है। 18 से 44 वर्ष के बीच के 10 लाख लोगों का टीकाकरण पार हो गया है। वैके अब तक कुल 16.43 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है। सिविल सर्जन डा श्याम किशोर कांत ने बताया कि जल्द ही 4 जगहों पर सामने भी टीकाकरण केंद्र आयोजित किया जाएगा। इन केंद्रों पर शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक टीका लगाया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण टीम के रोस्टर बनाए जा रहे हैं।
2 नवंबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिदिन संध्या 06:00 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग हेतु सुविधा उपलब्ध रहती है। pic.twitter.com/5vRSQgwXDY— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) November 1, 2021
दूसरा डोज लेने वाले लोगों की संख्या 5 लाख
जिले में दूसरा डोज देने वाले लाभुकों की संख्या भी 5 लाख के आसपास पहुंच गई है। अब तक 4.91 लाख लोगों ने खा लिया है। वही पहला दूध लेने वाले लाभुकों की संख्या भी 12 लाख के आसपास पहुंच गई है। अब तक 11.91 लाख लोगों ने पहला डोज लिया है। पहला डोज लेने वाले लोगों की संख्या के साथ ही अब दूसरा डोज लेने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलग से दूसरा डोज के लिए टीकाकरण केंद्र भी चला रहा है।
टीका लेने वाले पुरुषों की संख्या नौ लाख
धनबाद में टीका लेने वाले पुरुषों की संख्या भी नौ लाख के करीब पहुंच गई है। अब तक 8.99 लाख 18 वर्ष से ऊपर के पुरुषों को टीका लगाया गया है। वही 7.43 लाख महिलाओं ने भी टीका लगवाया है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के टीकाकरण तेजी से बढ़ रही है। वही 45 से 59 और 60 से ऊपर के लाभुकों के टीकाकरण में भी बढ़ोतरी हुई है।