Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में उपलब्धियां गिनाते हुए किसान बिल का विरोध

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को 136वां स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से निरीक्षण भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 07:29 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में उपलब्धियां गिनाते हुए किसान बिल का विरोध
तिरंगा यात्रा में उपलब्धियां गिनाते हुए किसान बिल का विरोध

धनबाद : जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को 136वां स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से निरीक्षण भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और एकजुट भारत बनाने के प्रयासों में अग्रणी रही है। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। संविधान का निर्माण किया गया एवं कोलियरियों व बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत उपलब्धियां पार्टी की देन है। केंद्र सरकार के पारित कृषि काला कानून के विरुद्ध आंदोलनरत किसान के साथ पार्टी खड़ी है। मोदी सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़ किसान हित में यह बिल वापस ले। ऐसा न हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेंगे। पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि हिदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस ने देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया है। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस की उपलब्धियों को हम सभी ने जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, अनंतनाथ सिंह, सत्यनारायण तिवारी व वासुदेव गुप्ता को शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शंकर प्रजापति, रविद्र वर्मा, मदन महतो, संतोष सिंह, शमशेर आलम, दिनेश सिंह डूंगर, अशोक सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, राशिद रजा अंसारी, राजेश्वर सिंह यादव, मंटू दास, अनिल साव, अभिजीत राज, मनोज यादव, रमेश जिदल, अनवर शमीम, रामगोपाल भुवानिया, सीता राणा, कुमार संभव, कुमार अभिरव, राजू दास, डीके सिंह, अरुण सिंह, शकील अहमद, सुंदर यादव, पप्पू कुमार तिवारी, कामता पासवान, प्रसाद निधि, मनोज सिंह उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने पकड़ा उल्टा तिरंगा :

loksabha election banner

कांग्रेसियों ने एकजुटता के लिए तिरंगा यात्रा तो निकाली, लेकिन तिरंगा सीधा पकड़ना भूल गए। सिटी सेंटर से निरीक्षण भवन तक निकली तिरंगा यात्रा के दौरान नारेबाजी के जोश में तिरंगा उल्टा पकड़ लिया। उल्टा तिरंगा पकड़ने वालों में राज्य से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी शामिल थे। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उत्तरी छोटानागपुर के जोनल कोऑर्डिनेटर आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.