Move to Jagran APP

नौ नवंबर से मालदा और 11 से सूरत से शुरू होगा मालदा-सूरत एक्सप्रेस का परिचालन Dhanbad News

सूरत के लिए अब एक बार फिर डीसी लाइन होकर टे्रन चलेगी। मालदा-सूरत साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन को मंजूरी मिल गई है। मालदा से नौ नवंबर और सूरत से 11 नवंबर से ट्रेन चलेगी।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 01:20 PM (IST)
नौ नवंबर से मालदा और 11 से सूरत से शुरू होगा मालदा-सूरत एक्सप्रेस का परिचालन Dhanbad News
नौ नवंबर से मालदा और 11 से सूरत से शुरू होगा मालदा-सूरत एक्सप्रेस का परिचालन Dhanbad News

जागरण संवाददाता, धनबाद: गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के लिए अब एक बार फिर डीसी लाइन होकर टे्रन चलेगी। मालदा-सूरत साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन को मंजूरी मिल गई है। मालदा से नौ नवंबर और सूरत से 11 नवंबर से ट्रेन चलेगी। परिचालन की अनुमति के साथ ही इस ट्रेन के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है। मालदा-सूरत एक्सप्रेस अब धनबाद स्टेशन पर पांच मिनट ही रुकेगी। पहले इसका ठहराव 10 मिनट था। वापसी में इस ट्रेन का धनबाद आगमन 20 मिनट पहले होगा। धनबाद के साथ-साथ आसनसोल व बोकारो में भी आगमन-प्रस्थान के समय में फेरबदल किया गया है।

loksabha election banner

15 जून 2017 को डीसी लाइन बंद होने के बाद मालदा-सूरत एक्सप्रेस भी रद हो गई थी। बाद में महुदा रूट से चलने लगी। अब नवंबर से एक बार फिर अपने पुराने रूट से चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से न सिर्फ धनबाद बल्कि, गिरिडीह और आसपास के हजारों कामगारों को राहत मिलेगी।

13425 मालदा-सूरत

पहले

मालदा - दोपहर 12.50

आसनसोल - शाम 6.25

धनबाद - शाम 7.43 से 7.53

बोकारो - रात 9.45

रांची - रात 11.55

सूरत - तड़के 4.50

अब

मालदा - दोपहर 12.50

आसनसोल - शाम 6.27

धनबाद - शाम 7.43 से 7.48

बोकारो - रात 9.45

रांची - रात 11.55

सूरत - तड़के 4.50

13426 सूरत-मालदा

पहले

सूरत - दोपहर 12.50

रांची - शाम 6.45

बोकारो - रात 9.10

धनबाद - रात 11.05-11.15

आसनसोल - रात 12.10

मालदा टाउन - सुबह 6.00

अब

सूरत - दोपहर 12.50

रांची - शाम 6.45

बोकारो - रात 8.40

धनबाद - रात 10.45-10.50

आसनसोल - रात 11.45

मालदा टाउन - सुबह 6.00

धनबाद से सूरत के लिए चुकाने होंगे 665: मालदा-सूरत साप्ताहिक ट्रेन में गुरुवार से आरक्षण सेवा भी बहाल हो गई। बुकिंग शुरू होते ही सभी श्रेणियों की सीटें फुल हो गईं।

धनबाद से सूरत का किराया

स्लीपर - 665 रुपये

थर्ड एसी - 1785 रुपये

सेकेंड एसी - 2630 रुपये

10 मिनट पहले चंद्रपुरा आएगी डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस: सूरत-मालदा साप्ताहिक ट्रेन के चलने के कारण डाउन में आनेवाली जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11 नवंबर से 10 मिनट पहले चंद्रपुरा आएगी। अभी रात रात 9.28 से 9.30 तक चंद्रपुरा में ठहराव है। 11 नवंबर से रात 9.18 से 9.20 होगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.