टेक्निकल सेल का यह कैसा अनुसंधान... एएसआइ कर रहा दिल्ली के बैंक मैनेजर को परेशान
एसएसपी के आदेश पर ग्रामीण एसपी अमन कुमार खुद मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। एएसआई राधा टेक्निकल सेल में पदस्थापित हैं।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 07:48 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। दिल्ली के एक बैंक में पदस्थापित सौरव सिंह नामक व्यक्ति ने डीआइजी प्रभात कुमार व एसएसपी किशोर कौशल को पत्र लिखकर एएसआई राधा सिंह के खिलाफ धमकी देने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत की है। यह शिकायत 22 फरवरी को की गई थी।
एसएसपी के आदेश पर ग्रामीण एसपी अमन कुमार खुद मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। एएसआई राधा टेक्निकल सेल में पदस्थापित हैं। शिकायतकर्ता सौरव सिंह दिल्ली में बैंक मैनेजर बताया जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि राधा उसकी पत्नी अनामिका सिंह का करीबी रिश्तेदार है और उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। अनामिका के पक्ष में राधा उसे धमकी देता है, जबकि एएसआई राधा ने इस संबंध में पूछने पर कहा कि वह किसी भी अनामिका व सौरव सिंह नामक व्यक्ति को नहीं जानता है। अनामिका नामक कोई महिला उसकी रिश्तेदार नहीं है। फिर कैसे उसके नाम की शिकायत की गई यह बात समझ से परे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें