Dhanbad Weather News: सुबह से उमस भरी गर्मी ने छुड़ाया पसीना, शाम में बरस सकती हैं राहत की बूंदें
धनबाद में गुरुवार से ही पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह से इसमें और इजाफा हो गया। सुबह से धूप अपना तेवर दिख रही है। उमस भरी गर्मी ने पसीना छुड़ा दिया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर है। रविवार को इसमें और दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
धनबाद, जेएनएन: धनबाद में गुरुवार से ही पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह से इसमें और इजाफा हो गया। सुबह से धूप अपना तेवर दिख रही है। उमस भरी गर्मी ने पसीना छुड़ा दिया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर है। रविवार को इसमें और दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
सोमवार से धनबाद का तापमान 40 डिग्री पर पहुंच सकता है। दिन ढलने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे रह रह कर धूप-छांव की आंख मिचौनी हो रही है। शाम में आसमान से राहत की बूंदे बरस सकती हैं। बारिश हुई तो झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाएगी।
10 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें आठ जून तक ज्यादातर राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश का अनुमान है। नौ और 10 जून को उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश के आसार हैं। चार जून को राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
मई में झमाझम, जून आते ही पानी कम
धनबाद में धनबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। झमाझम बारिश ने तापमान 12 डिग्री तक कम कर दिया। अधिकतम 36 डिग्री पर रहने वाला तापमान खिसक कर 24 डिग्री पर पहुंच गया जिससे रात में सिहरन महसूस होने लगी। अब जून आते ही ऐसा लग रहा जैसे आसमान में बादलों की टंकी खाली हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जून के पहले सप्ताह में सामान्य से 49 फीसद कम बारिश हुई। एक से चार जून के बीच सामान्य बारिश 11.4 एमएम होना चाहिए था जो घटकर 5.9 एमएम पर पहुंच गया। यही हाल आसपास के जिलों का है। बोकारो में 13.1 एमएम के बजाय 31 फीसद कम 9 एमएम ही बारिश हुई। जामताड़ा में सामान्य बारिश 16.6 एमएम होनी चाहिए थी जो 58 प्रतिशत घट कर 6.9 एमएम पर पहुंच गया। हालांकि इस मामले में गिरिडीह ने बाजी मार ली है। जून के पहले हफ्ते में इस जिले में सामान्य से चार फीसद ज्यादा बारिश हुई। 10.5 एमएम की तुलना में 10.9 एकएकबारिश रिकॉर्ड किया गया।
आठ जून तक का संभावित तापमान
शुक्रवार अधिकतम 37 न्यूनतम 25
शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 25
रविवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26
सोमवार अधिकतम 40 न्यूनतम 26
मंगलवार अधिकतम 40 न्यूनतम 26