अब फरवरी-मार्च तक उत्तर बिहार से दक्षिण भारत की तीन ट्रेनें
उत्तर बिहार से दक्षिण भारत की ओर जानेवाली तीन ट्रेनों के फेरे में वृद्धि की गई है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। उत्तर बिहार से दक्षिण भारत की ओर जानेवाली तीन ट्रेनों के फेरे में विस्तार किया गया है। अक्टूबर-नवंबर तक चलने वाली रक्सौल-हैदराबाद, दरभंगा-सिकंदराबाद और बरौनी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस अब फरवरी-मार्च तक चलेंगी। धनबाद और आसपास के यात्री गोमो से इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
07005 हैदराबाद-रक्सौल
- हैदराबाद से 28 फरवरी 2019 तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालन होगा।
हैदराबाद - रात 9.30
रक्सौल - 17.30
07006 रक्सौल-हैदराबाद
03 मार्च 2019 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
रक्सौल - रात 01.30
हैदराबाद - रात 11.15
07007 सिकंदराबाद-दरभंगा
सिकंदराबाद से 26 फरवरी 2019 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को परिचालन होगा।
सिकंदराबाद - रात 10.00
दरभंगा - दोपहर 1.45
07008 दरभंगा-सिकंदराबाद
एक मार्च 2019 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को चलेगी।
दरभंगा - तड़के 05.00
सिकंदराबाद - रात 10.10
07009 सिकंदराबाद-बरौनी
28 नवंबर के बजाय अब 27 फरवरी 2019 तक चलेगी। प्रत्येक रविवार को परिचालन होगा।
सिकंदराबाद - रात 10.00
बरौनी - दिन 11.40
07010 बरौनी-सिकंदराबाद
27 फरवरी 2019 तक प्रत्येक बुधवार
को चलेगी।
बरौनी - सुबह 07.10
सिकंदराबाद - रात 10 .40