Move to Jagran APP

अब दो घंटे पहले आनंदविहार पहुंचाएगी नंदनकानन एक्सप्रेस, 21 नवंबर से बदलेगा टाइम टेबल

अगर आपने पुरी से आनंदविहार जानेवाली नंदनकानन एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया है तो सफर से पहले टाइम टेबल की जानकारी ले लें। आपकी ट्रेन का टाइम टेबल 21 नवंबर से बदलने वाला है। इसके बदलने से यात्रियों को लगभग दो घंटे पहले ही आनंदविहार पहुंचने का मौका मिलेगा।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 09:39 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 09:39 AM (IST)
पुरी से खुलने के समय में कोई फेरबदल नहीं होगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: अगर आपने पुरी से आनंदविहार जानेवाली नंदनकानन एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया है, तो सफर से पहले टाइम टेबल की जानकारी ले लें। आपकी ट्रेन का टाइम टेबल 21 नवंबर से बदलने वाला है। इसके बदलने से यात्रियों को लगभग दो घंटे पहले ही आनंदविहार पहुंचने का मौका मिलेगा।

loksabha election banner

जी हां, नंदनकानन एक्सप्रेस अब दो घंटे पहले ही अपना सफर पूरा कर लेगी। पुरी से खुलने के समय में कोई फेरबदल नहीं होगा। पर आनंदविहार पहुंचने का समय बदल जाएगा। वापसी में आनंदविहार से पुरी जानेवाली ट्रेन अब एक घंटे लेट से खुलेगी और यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटे देर से पुरी पहुंचाएगी।

डाउन में आनेवाली ट्रेन का गोमो और भागा में बदलेगा समय: इस ट्रेन में धनबाद और बोकारो के यात्री भागा और गोमो से सफर करते हैं। पुरी से जाने वाली ट्रेन का समय इन दोनों स्टेशन पर नहीं बदलेगा। पर वापसी की डाउन में आनेवाली ट्रेन गोमो में 25 मिनट और भागा 27 मिनट देर से आएगी।

02815 पुरी-आनंद विहार (अभी)

पुरी - सुबह 10.55

भागा - रात 9.43

गोमो - रात 11.05

आनंद विहार - शाम 5.05

(नया)

पुरी - सुबह 10.55

भागा - रात 9.43

गोमो - रात 11.05

आनंद विहार - दोपहर 3.10

02816 आनंद विहार-पुरी (अभी)

आनंद विहार - सुबह 6.30

गोमो - रात 12.10

भागा - रात 1.13

पुरी - दोपहर 12.05

(नया)

आनंद विहार - सुबह 7.30

गोमो - रात 12.35

भागा - रात 1.40

पुरी - दोपहर 1.40


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.