Move to Jagran APP

आज से एसी की हवा खाते कीजिए रांची व देवघर तक का सफर, किराया भी कम Dhanbad News

रांची और देवघर जाने वाले यात्री अब एसी की हवा खाते सफर कर सकेंगे। वर्षों से सिर्फ जनरल कोच के साथ चलने वाली धनबाद रांची इंटरसिटी और रांची देवघर इंटरसिटी में एसी चेयर कार जुड़ेगी।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 12:39 PM (IST)
आज से एसी की हवा खाते कीजिए रांची व देवघर तक का सफर, किराया भी कम Dhanbad News

जागरण संवाददाता, धनबाद: शुक्रवार से रांची और देवघर जाने वाले यात्री एसी की हवा खाते सफर पूरी कर सकेंगे। वर्षों से सिर्फ जनरल कोच के साथ चलने वाली धनबाद रांची इंटरसिटी और रांची देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक-एक एसी चेयर कार जुड़ेगी। यानी जनरल के साथ इन दोनों ट्रेनों में अब यात्री एसी चेयर कार में भी सफर कर सकेंगे।

loksabha election banner

गुरुवार से दोनों ट्रेनों में एसी चेयर कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। धनबाद से रांची के लिए 305 रुपये और देवघर के लिए 290 रुपये चुकाने होंगे। रांची-देवघर इंटरसिटी से धनबाद से रांची तक के लिए 315 रुपये चुकाना होगा। गोमो होकर चलने के कारण इस ट्रेन में 10 रुपये अधिक किराया चुकाना होगा।

टाइम टेबल में भी बदलाव: धनबाद रांची इंटरसिटी को धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन पर परिचालन के साथ इसके टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां इसका परिचालन सुबह 6.45 पर हो रहा था। अब 5.40 पर खुल रही है। इससे रांची जाना और दिन भर के काम निपटा कर शाम को वापसी की राह आसान हो गई है।

नुकसान में चलने से हटा दी गई थी एसी चेयर कार: धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले भी एसी चेयरकार थी। पर नुकसान में चलने के कारण इसे हटा लिया गया था। अब एक बार फिर पब्लिक डिमांड पर एसी कोच जोड़े जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.