Move to Jagran APP

Dumka by-elction: बसंत-लुईस समेत 13 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, आज नामांकन पत्रों की होगी जांच

जेपीपी के सूर्य सिंह बेसरा जेकेकेपी के देबू देहरी निर्दलीय प्रत्याशी माइकल हेंब्रम प्रदीप टुडू मुकेश कुमार देहरी संजय टुडू जगरनाथ पुजहर व सुनीता मुर्मू ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महेश्वर महतो के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 09:59 AM (IST)
Dumka by-elction: बसंत-लुईस समेत 13 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, आज नामांकन पत्रों की होगी जांच
दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन पत्र साैंपते सूर्य सिंह बेसरा।
दुमका, जेएनएन। दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। झामुमो के बंसत सोरेन और भाजपा की लुईस मरांडी समेत 13 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन  झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा समेत आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इससे पूर्व पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। अब दुमका विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 13 प्रत्याशी हैं। दाखिल किए गए नामांकन पर्चों की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी।

शुक्रवार को जेपीपी के सूर्य सिंह बेसरा, जेकेकेपी के देबू देहरी, निर्दलीय प्रत्याशी माइकल हेंब्रम, प्रदीप टुडू, मुकेश कुमार देहरी, संजय टुडू, जगरनाथ पुजहर व सुनीता मुर्मू ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महेश्वर महतो के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। तीन नवंबर को मतदान होना है और 10 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है।

loksabha election banner
 
इन 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल 
  • नाम            - पार्टी 
  1. बसंत सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा 
  2. लुइस मरांडी-भाजपा
  3. दुलाड़ मरांडी- एपीआइ
  4. बाबूधन मुर्मू- निर्दलीय
  5. प्रदीप टुडू -   निर्दलीय 
  6. संजय टुडू- निर्दलीय 
  7. मुकेश कुमार देहरी-निर्दलीय
  8. श्रीलाल किस्कू-निर्दलीय 
  9. माइकल हेंब्रम-निर्दलीय 
  10. सूर्य सिंह बेसरा-जेपीपी 
  11. जगरनाथ पुजहर-निर्दलीय
  12. सुनीता मुर्मू-निर्दलीय 
  13. देबू देहरी- जेकेकेपी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.