Jharkhand Unlock 1.0 में धनबाद, बोकारो, देवघर समेत 9 जिलों में उद्योग-व्यापार को राहत नहीं, जिला स्तर पर ई-पास से छूट
Jharkhand Unlock 1.0 लॉकडाउन से बाहर आने के लिए झारखंड में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 3 जून से झारखंड अनलॉक की ओर बढ़ जाएगा। लेकिन धनबाद बोकारो देवघर रामगढ़ और हजारीबाग समेत 9 जिलों के लिए बहुत राहत की बात नहीं है।
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Unlock 1.0 कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जारी लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए झारखंड सरकार ने अनलॉक 1.0 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 3 जून की सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि धनबाद, बोकारो, देवघर, रामगढ़ और हजारीबाग समेत 9 जिलों के लिए बहुत राहत की बात नहीं है। इन जिलों में कपड़े, जूते, गहने और श्रुंगार की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहले की तरह ही पाबंदियां लागू रहेंगी। थोड़ी राहत की बात जरूर है। अब जिले के अंदर इधर से उधर जाने के लिए किसी तरह ई-पास की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
जोहार साथियों,
अनलॉक-1 हेतु आये आप सभी के सुझावों के लिए अनेक-अनेक धन्यवाद और आभार।
आपके सुझावों, कोरोना संक्रमण की स्थिति, एक्स्पर्ट्स की राय एवं अधिकारियों संग वार्ता कर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह हेतु आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए निर्णय। pic.twitter.com/nKK35WpTlT— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 1, 2021
22 अप्रैल से झारखंड में लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड में 22 अप्रैल से लॉकडाउन जारी है। झारखंड सरकार ने लॉकडाउन का नाम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दे रखा है। माैजूद स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि 3 जून की सुबह 6 बजे तक है। इसके बाद लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को रांची में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में कुछ ढील के साथ शेष पाबंदियों को एक सप्ताह तक जारी रखने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता कर रहें हैं। pic.twitter.com/EoWFkmU5oj— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) June 1, 2021
जिला स्तर पर ई-पास की व्यवस्था खत्म
लॉकडाउन के दाैरान एक जिले के अंदर वाहनों से आवागमन करने के लिए ई-पास की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। 3 जून से जिला के अंदर ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि इंटर स्टेट और एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए ई-पास व्यवस्था लागू रहेगी।
कपड़े जूते गहने और श्रृंगार की दुकानें 15 जिलों में खुलेंगी
धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची को छोड़कर शेष 15 जिलों में कपड़ों की दुकानें, जूते चप्पलों की दुकान, गहने और श्रृंगार प्रसाधन की दुकाने नहीं खुलेंगे। अनलॉक 1.0 लॉकडाउन की अवधि 10 जून सुबह 6 बजे तक है। 7 दिनों के बाद राज्य सरकार फिर से विचार करेगी। इसके बाद धनबाद समेत 9 नाै जिलों पर विचार किया जाएगा। इन जिलों में फिलहाल कोरोना केस की संख्या कुछ ज्यादा है। इसीलिए उद्योग-व्यापार को छूट नहीं दी जा रही है।