Move to Jagran APP

दुर्गापूजा से दीपावली तक बड़े मालवाहकों की बंगाल में नो एंट्री

दुर्गापूजा व दीपावली को लेकर जीटी रोड पर वाहनों के परिचालन का समय निर्धारित किया गया है। पश्चिम बंगाल जानेवाले मालवाहकों के लिए बंगाल पुलिस प्रशासन ने समय निर्धारित किया है।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 12:21 PM (IST)
दुर्गापूजा से दीपावली तक बड़े मालवाहकों की बंगाल में नो एंट्री
दुर्गापूजा से दीपावली तक बड़े मालवाहकों की बंगाल में नो एंट्री

जागरण संवाददाता, धनबाद: दुर्गापूजा व दीपावली को लेकर जीटी रोड पर वाहनों के परिचालन का समय निर्धारित किया गया है। पश्चिम बंगाल जानेवाले मालवाहकों के लिए बंगाल पुलिस प्रशासन ने समय निर्धारित किया है। शनिवार से ही नियम लागू हो जाएगा। निर्धारित समय पर आसनसोल व कोलकाता में बड़े मालवाहकों का प्रवेश हो पाएगा। इस बीच वाहन चालकों को जीटी रोड पर ही वाहन खड़ा करना होगा।

loksabha election banner

ऐसे में झारखंड की सीमावर्ती इलाके के जीटी रोड पर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न ना हो इसलिए बंगाल पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए निर्धारित समय सारिणी धनबाद पुलिस को भी भेजा है। अब यहां की पुलिस दुर्गापूजा के दौरान जीटी रोड पर फंसे ट्रकों को सड़क किनारे कतार में खड़ा कराएगी।

बंगाल पुलिस ने बड़े मालवाहकों के लिए निर्धारित किया समय

13 अक्टूबर 2018 को दोपहर 3 बजे 14 अक्टूबर रात दो बजे तक वाहनों का प्रवेश पर रोक

14 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 15 अक्टूबर रात 2 बजे तक

15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 16 अक्टूबर रात 3 बजे तक

16 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 17 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक

17 अक्टूबर सुबह 7 बजे से 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक

17 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 18 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक

18 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 19 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक

19 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक

20 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 21 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक

21 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक

22 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 23 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक

23 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 24 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक

24 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक

25 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 26 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक बड़े वाहनों का परिचालन बाधित रहेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.