ठंड के कारण रात में टीकाकरण केंद्र पर नहीं आ रहे थे लाभुक, आईएसएम का रात्रि टीकाकरण केंद्र बंद
अब केवल सदर अस्पताल में ही रात्रि कालीन टीकाकरण की सेवा दी जा रही है। इनके अलावा शाम 500 बजे से रात 900 बजे तक टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। यहां पर भी रात में टीकाकरण के लिए लोग नहीं आ रहे हैं। लोगों का आने का इंतजार रहता है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद कोयलांचल में ठंड के प्रकोप और मौसम के बदलाव का असर टीकाकरण पर हो रहा है। लोगों को टीकाकरण से अधिक से अधिक जोड़ने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर आईएसएम में बनाए गए रात्रि कालीन टीकाकरण केंद्र को बंद कर दिया गया है। टीकाकरण केंद्र शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक संचालित था। लेकिन भारी ठंड होने के कारण टीकाकरण केंद्रों पर लोग नहीं आ रहे थे। जबकि रात 9 बजे डॉक्टर और कर्मचारी टीकाकरण के लिए लोगों का इंतजार हर दिन कर रहे थे। अब इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि टीकाकरण केंद्र को बंद कर दिया गया है। अब यह दिन में ही टीकाकरण होंगे।
अब केवल सदर अस्पताल में ही रात 9 बजे तक टीका
अब केवल सदर अस्पताल में ही रात्रि कालीन टीकाकरण की सेवा दी जा रही है। इनके अलावा शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। यहां पर भी रात में टीकाकरण के लिए लोग नहीं आ रहे हैं। लोगों का आने का इंतजार रहता है। जिला टीकाकरण नोडल पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि लोगों को नहीं आने के कारण रात्रि टीकाकरण केंद्र बंद किए गए हैं। हालांकि सदर अस्पताल में टीकाकरण केंद्र रात में भी चालू रहेगा। उन्होंने बताया कि ठंड के वजह से लोग रात में केंद्रों तक नहीं आ रहे हैं।
दिन में भी टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ नहीं, कामकाज प्रभावित
भारी ठंड के वजह से पिछले 2 दिनों से टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है। राणा ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई। इसके पीछे बारिश और ठंड बढ़ने की बड़ी वजह है। वही कोरोना जांच अभियान भी प्रभावित हो रहा है। मौसम खराब होने का कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस वजह से जांच की रफ्तार भी तेजी से घट गई है। यही वजह है कि संक्रमित मरीज भी कम मिल रहे हैं। डॉ राणा ने बताया कि मौसम ठीक होते हैं लोग घरों से बाहर निकलने लगेंगे। टीकाकरण से जोड़ा जाएगा।