धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, छानबीन कर रही पुलिस Dhanbad News
धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतिका 24 वर्षीय अनीता गिरी तेलीपाड़ा सिमलडीह निवासी अखिलेश गिरी की पुत्री थी। अनीता की शादी तीन माह पूर्व धैया स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रह रहे संतोष गिरी से हुई थी। दोनों की लव मैरिज शादी थी।
धनबाद, जेएनएन: धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतिका 24 वर्षीय अनीता गिरी तेलीपाड़ा सिमलडीह निवासी अखिलेश गिरी की पुत्री थी। अनीता की शादी तीन माह पूर्व धैया स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रह रहे संतोष गिरी से हुई थी। दोनों की लव मैरिज शादी थी।
अनिता ने खुदकुशी क्यों की इस बात की सही जानकारी फिलहाल पुलिस को भी नहीं मिल पाई। हालांकि मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, पर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और आत्महत्या का कारण ढूंढने का प्रयास कर रही है।
प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली है कि अनिता का पति संतोष गिरी दो शादी रचाया है। पहली शादी 3 साल पूर्व की हो चुकी है। उसका एक 3 साल का बच्चा भी है। उसकी पत्नी फिलहाल उसके साथ नहीं रहती है। संतोष गिरी खुद को कुंवारा बताकर अनीता गिरी से लव मैरिज किया था।
31जनवरी 2021 को ही दोनों ने शादी कर लिया था। पुलिस को आशंका है कि संतोष गिरी की दूसरी शादी ही विवाद का कारण हो सकता है। हालांकि अभी पुलिस छानबीन नहीं कर पाई है। बुधवार की सुबह-सुबह धनबाद थाना की पुलिस को त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में महिला की खुदकुशी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम सी एच भेज दिया है।