Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: एक दशक का टूटा रिकार्ड, रांची और जमशेदपुर से ज्यादा बारिश; रात में तेजी से बदल रहा माैसम का मिजाज

Dhanbad Weather Update इस साल धनबाद जिले में 1356.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया जो 2013 से 2021 के बीच सबसे अधिक है। इस बीच तेजी से माैसम बदलने लगा है। रात में हल्की ठंड के कारण अब लोग पंखा बंद कर सो रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 08:04 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: एक दशक का टूटा रिकार्ड, रांची और जमशेदपुर से ज्यादा बारिश; रात में तेजी से बदल रहा माैसम का मिजाज
धनबाद के डीआरएम चाैक रोड में पसरा कुहासा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। सितंबर में हुए 40 घंटे की लगातार बारिश में जहां धनबाद ने 26 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं मानसून सीजन में भी लगभग 10 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। धनबाद में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू समेत कई जिलों की तुलना में ज्यादा बारिश हुई है। इस साल धनबाद जिले में 1356.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया जो 2013 से 2021 के बीच सबसे अधिक है। इस बीच तेजी से माैसम बदलने लगा है। रात में हल्की ठंड के कारण अब लोग पंखा बंद कर सो रहे हैं। देर रात के बाद कुहासा भी गिरने लगा है। शनिवार की देर रात धनबाद के डीआरएम चाैक से पूजा टाकीज रोड के बीच कुहासा ही कुहासा नजर आ रहा था।

loksabha election banner

पिछले दस साल में धनबाद में इतनी बारिश नहीं

मौसम विभाग एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन मानता है। इस अवधि में धनबाद ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तकरीबन 10 सालों में इतनी अधिक बारिश कभी नहीं हुई।धनबाद जिले में सामान्य बारिश 1101.0 मिलीमीटर होती है। सामान्य बारिश की तुलना में इस बार 23 फीसद ज्यादा बारिश के साथ नया रिकॉर्ड बना है।

मार्च से ही होती रही बारिश, गर्मियों में भी सुहाना रहा धनबाद का मौसम

धनबाद में वैसे ही जमीन के नीचे कोयला है और कोलियरी क्षेत्र होने के कारण दूसरे शहरों की तुलना में यहां का तापमान 2 से 3 डिग्री तक अधिक रहता है। गर्मी में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंच जाता है। मगर इस बार परिस्थिति बिल्कुल अलग रही। मार्च से ही रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। कभी लो प्रेशर तो कभी चक्रवात के कारण लगातार बारिश होती रही। इस वजह से भीषण गर्मी वाले सीजन में भी यहां गर्मी नहीं पड़ी और मौसम सुहाना रहा।

एक जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी बारिश

  • धनबाद - 1356.8 मिलीमीटर
  • रांची - 1213.9 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर (ईस्ट सिंहभूम) - 1293. मिलीमीटर

2013 से अब तक धनबाद में सबसे ज्यादा बारिश

  • 2013 - 836.3 मिलीमीटर
  • 2014 - 802 मिलीमीटर
  • 2015 - 760.7 मिलीमीटर
  • 2016 - 1178.1मिलीमीटर
  • 2017 - 981.3 मिलीमीटर
  • 2018 - 754.1 मिलीमीटर
  • 2019 - 939.2 मिलीमीटर
  • 2020 - 909.7 मिलीमीटर
  • 2021 - 1356.8 मिलीमीटर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.