Marriage Rule During Lockdown: आपकी बारात भी गर अनलॉक टू में आएगी तो रखना होगा इन बातों का ख्याल...
अनलॉक टू में जो भी शादी कर रहे है उनके लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। सरकार ने इस नियम में कोई बदलावा नहीं किया है। उन्हें इस बार भी कोई छूट नहीं दी गई है। पहले लॉकडाउन के अनुसार ही शादी में अधिकतम 11 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से ही पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया था। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद सरकार पहले अनलॉक वन लेकर आई। जिसमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गढ़वा, रांची, गुमला, हजारीबाग, देवघर व जमशेदपुर जैसे जिलों को छूट नहींं दी गई थी। लेकिन इस बार इन अनलॉक 02 में जमशदेपुर को छोड़कर बाकी सभी जिलों को रियायतें मिली है। रियायतों में ज्वेलरी, श्रृंंगार, जूते-चप्पल, सैलून व कपड़े की दुकानेंं खुली रहेंगी। लोग शाम चार बजे तक खरीदारी कर सकेंगे।
शादी समारोह में 11 से ज्यादा नहीं हो सकेंगे शामिल
अनलॉक टू में जो भी शादी कर रहे है उनके लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। सरकार ने इस नियम में कोई बदलावा नहीं किया है। उन्हें इस बार भी कोई छूट नहीं दी गई है। पहले लॉकडाउन के अनुसार ही शादी में अधिकतम 11 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। इससे लोगों मेंं निराशा है। संक्रमण को देखते हुए पहले ही शादी कैंसिल कर दी थी। कुछ लॉकडाउन के समय ही आगे के लिए टाल चुके है।
थाने में तीन दिन पहले देनी होगी सूूचना
इसके साथ ही बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग मॉल आदि बंद रहेंगे। सरकार की ओर से इस बार नए गाइडलाइंस अनलॉक टू में शादी समारोह की सूूचना अपने नजदीकी थाने में तीन दिन पहले देनी होगी। ऐसा नही करने पर कार्रवाई के दायरें में आएंंगे।
कपड़े, ज्वेलरी की दुकान खुलने से शादी वाले घर में खुशी
शादी में ऐसे तो काफी चीजों की आवश्कता होती है। लेकिन इनमें भी कपड़े, ज्वेलरी, श्रृंगार प्रसाधन की समाने प्रमुख है। जिनके खुलने से लोगों में थोड़ी खुशी जरूर दिख रही है। शॉपिंंग मॉल बंद होने से लोगों को कपड़े आदि की मार्केटिंग के लिए बाहर के दुकानों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। इसके साथ सरकार ने सैलून खोलने की भी अनुमति दे दी है। इससे लोग लॉकडाउन में बढ़े हुए बाल कटवा सकेंगे साथ ही चेहरे की खुबसूरती में भी इजाफा कर पाएंगे। भले ही सरकार शादी में शामिल होने वालों की संख्या 11 ही फिक्स कर रखी हो लेकिन ये रियायतें मिलने से लोग राहत जरूर महसूस कर रहे है।
इसके पहले धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति मांगी थी। साथ ही समय को भी बढ़ाने की मांग की थी। दुकानेंं तो लगभग खुल गई। समय भी बढ़ा लेकिन 4 बजे शाम तक ही।