Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

कतरास कतरास तेतुलमारी गोमो सिजुआ महुदा व निचितपुर में रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:47 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

कतरास : कतरास, तेतुलमारी, गोमो, सिजुआ, महुदा व निचितपुर में रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल दो या जेल दो मंच के तत्वावधान में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद राजा, अशोक लाल, गौतम मंडल, निमाई मुखर्जी, उमेश ऋषि, परवेज इकबाल, शौकत खान, विनय पासवान, विष्णु कुमार, अजय सिंह, विजय महाजन आदि ने उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तिलाटांड़ के कुटुंब शाखा में नेताजी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। सुनील कुमार, सिमरन कुमारी, सिद्धांत कुमार, दामिनी कुमारी, आस्था संघी, शुभम कुमार,अर्पण संघी, मंजू देवी आदि मौजूद थे।

तेतुलमारी : तेतुलमारी के सुभाष चौक स्थित नेताजी की आदम कद प्रतिमा पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार झा, झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, रणविजय सिंह, अर्नव सरकार, गौतम मंडल, अजय कुमार सिंह, मनोज रवानी, उपेंद्र प्रजापति, चंदन महतो, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी अंजना देवी, शिव प्रसाद महतो, अशोक ठाकुर, अशोक साव, चक्रधारी महतो, बिरजू बाउरी आदि शामिल थे। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

सिजुआ : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कालेज सिजुआ में छात्र छात्राओं ने नेताजी के जीवन एवं भारत की आजादी के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विक्रम कुमार, संगीता कुमारी, काजल कुमारी, रजनी कुमारी के स्पीच उल्लेखनीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्य डा. अरुण कुमार महतो, रमेश प्रसाद, मनोज कुमार महतो, कमलाकांत महतो, दिनेश मधेशिया, समीर कुमार महतो, राहुल महतो आदि उपस्थित थे।

गोमो बाजार : गोमो रेलवे स्टेशन परिसर में नेताजी की प्रतिमा पर रेलवे समेत विभिन्न राजनीतिक दल तथा कई संगठन के लोगों ने माल्यार्पण किया। वंदे मातरम व जय हिद के उद्घोष से पूरा प्लेटफार्म गूंज उठा। समाजसेवी राहुल राय, द चैबर आफ कामर्स के सचिव हन्नी नारंग, मुकेश प्रसाद, चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल, पीडब्लूआई शैलेंद्र कुमार, इसीआरकेयू के बीके झा, बबन राम, बापी सरकार, योगी प्रसाद, कांग्रेस के राजू कुरैशी, विश्वनाथ शर्मा, मंजू चौधरी आदि थे।

निचितपुर : रेंगुनी बस्ती में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। 35 लोगों ने रक्तदान किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। झामुमो जिला सचिव पवन कुमार महतो, गिरधारी महतो, अवध किशोर प्रसाद, बसंत महतो, नरेश महतो, अंजना देवी, अशोक यादव, रंजीत कुमार, अजय कुमार सिंह, सुभाष चंद्र दत्ता, पार्थ सारथी दत्ता, असीम कुमार दत्ता, राणा दत्ता, बप्पी दत्ता, मानस रंजन पाल, दीपेश दत्ता, दीपेश दत्ता, दीपक दत्ता आदि थे।

महुदा : पूना महतो स्मारक उच्च महिला महाविद्यालय महुदा मोड़ में सचिव धनेश्वर महतो एवं शिक्षकों ने नेताजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। प्राचार्य गौरव कुमार सिन्हा, शिक्षक फटिक चंद्र कालिंदी, हेमंत दुबे, पवन कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, कमलेश कुमार, भीम महतो, डेगलाल महतो आदि मौजुद थे।

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्राचार्य संतोष कुमार झा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने नेताजी की वीरता व पराक्रम पर अपना विचार व्यक्त किया। परीक्षा प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा, संगीता मिश्रा, संध्या सिन्हा, अनिता साव, पूजा गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडे, संजय गोस्वामी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.