गोंदूडीह में तालाब में डूबने से छात्र की मौत
संस, केंदुआ: गोंदूडीह ओपी अंतर्गत धरियाजोबा पोखरिया तालाब में डूबने से कुसुंडा डीएवी के 15 वषी
संस, केंदुआ: गोंदूडीह ओपी अंतर्गत धरियाजोबा पोखरिया तालाब में डूबने से कुसुंडा डीएवी के 15 वर्षीय छात्र राज रवानी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है। जानकारी मिलने पर स्थानीय युवकों ने काफी मशक्कत के बाद मृत छात्र राज रवानी का शव पोखरिया तालाब से शाम को खोज कर बाहर निकाला। राज गोधर रवानी बस्ती के रहनेवाले राजू रवानी उर्फ राजीव रवानी का इकलौता पुत्र था।
राज के तालाब में डूबकर मरने की घटना से गोधर रवानी बस्ती में मा मनसा पूजा की हर्षोल्लास व तैयारी में जुटे लोगों में मातम पसर गया। शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। राजू रवानी के अनुसार घटना की जानकारी उन्हें तीन बजे मिली। वे धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर गंगा मेडिकल दुकान में काम करते हैं। उनका पुत्र राज कुसुंडा डीएवी में कक्षा नौ में पढ़ता था।
परिवार के लोगों के अनुसार राज रवानी घर से दोपहर लगभग डेढ़ बजे गोधर मोड़ बाल कटाने की बात कह घर से निकला था। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि राज अपने चार पाच साथियों के साथ पोखरिया तालाब गया था।इसी दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता राजू रवानी ने गोन्दूडीह ओपी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र राज रवानी तालाब में नहाने गया था। इस दौरान तालाब में डुबने से उसकी मौत हो गई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। ग्रामीणों और परिवारवालों ने पुलिस से छात्र के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की माग की। पुलिस ने ग्रामीणों की माग पर छात्र का शव उसके परिजनों को सौप दिया।