Move to Jagran APP

तोपचांची में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को धक्का देकर भागा इनामी नक्सली नुनु, दोनों तरफ से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां Dhanbad News

पांच लाख का इनामी नक्सली नुनुचंद गुरुवार को पुलिस को धक्का देकर भागने में सफल रहा। इस दौरान पुलिस और नुनुचंद महतो दस्ता के बीच मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 11:22 AM (IST)
तोपचांची में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को धक्का देकर भागा इनामी नक्सली नुनु, दोनों तरफ से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां Dhanbad News
तोपचांची में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को धक्का देकर भागा इनामी नक्सली नुनु, दोनों तरफ से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली नुनुचंद महतो उर्फ गांधी उर्फ टाइगर गुरुवार को धनबाद जिले के तोपचांची थाने की पुलिस को धक्का देकर भागने में सफल रहा। पुलिस और नुनुचंद महतो दस्ता के बीच मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं। हालांकि, इनमें कोई जख्मी नहीं हुआ और नुनुचंद और उसके दर्जन भर नक्सली साथी भागे निकले। 

loksabha election banner

गुरुवार सुबह पुलिस को नैरो गांव में उसके होने की सूचना मिली थी। ग्रामीण एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में सीआरपीएफ तथा तोपचांची थाने की पुलिस पहुंची। नैरो गांव को घेरकर सर्च अभियान शुरू हुआ। सूत्र बताते हैं कि पुलिस उस जगह पहुंच गई थी जहां नुनूचंद महतो व उसके साथी थे। तभी उनको भनक लग गई। नक्सली गोलियां चलाते हुए भागने लगे। देर शाम तक पुलिस सर्च अभियान चलाती रही। नक्सली हाथ नहीं आए।

एक कार्यक्रम के लिए रुपये इकट्ठा करने आया था

सूत्रों के अनुसार, पुलिस नुनुचंद तक पहुंच गई थी, बावजूद पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं सके। इस बीच वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला। इसमें नुनुचंद के साथ पुलिस का एक जवान भी चोटिल हो गया। हालांकि, पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। पुलिस ने काफी दूर तक दस्ते का पीछा भी किया पर नुनुचंद हाथ नहीं आया। सूत्रों ने बताया कि नुनुचंद एक कार्यक्रम के लिए राशि इकट्ठा करने इस इलाके में आया था। इसी दौरान वह खाना खाने के लिए गांव के जंगल स्थित चेकडैम के पास रुका था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई।

हाथ आकर भी निकल गया हार्डकोर नक्सली :

तोपचांची में नुनुचंद के दस्ते की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। तब सीआरपीएफ के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई। दोनों ओर से गोली भी चली, लेकिन जंगल का फायदा उठाकर नुनुचंद अपने साथियों के साथ भाग गया। पुलिस अभी भी सर्च ऑपरेशन में जुटी है। -अमित रेणु, ग्रामीण एसपी, धनबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.