Move to Jagran APP

Natural Gift Oxygen: भाजपाइयों ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जोरोपोखर मंडल किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पीपल बरगद गुलमोहर जामुन आदि पौधे भाजपाइयों ने लगाए। पौधारोपण का नेतृत्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 05:38 PM (IST)
Natural Gift Oxygen: भाजपाइयों ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
भाजपा जोरोपोखर मंडल किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 चासनाला, जेएनएन: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जोरोपोखर मंडल किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पीपल, बरगद, गुलमोहर, जामुन आदि पौधे भाजपाइयों ने लगाए। पौधारोपण का नेतृत्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष उमेश यादव, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजकिशोर जैना, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने व बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से एक - एक पौधा लगाने व उसे सहेजने की मांग की। मौके पर किसान मोर्चा संयोजक प्रशांत शाही, शिवांस श्रीवास्तव, शंकर घोष, श्रवण गोराई, सूरज हांड़ी, लव कुमार, विक्रम कुमार, सोनू साव आदि थे।

loksabha election banner

चासनाला : मोहलबनी दामोदर नदी स्थित मुक्तिधाम के पूर्व संचालन समिति की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिकों व पूर्व पार्षदों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं मुक्तिधाम में दर्जनों फलदार व छायादार पौधारोपण भी किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र निषाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाने व आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की लोगों से अपील की। कहा कि इस ग्लोबल वार्मिंग से आने वाली पीढ़ी को बचाने व करोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से हुई असामयिक मृत्यु के प्रति गम्भीर होना होगा। वहीं पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, सुमित सुपकार, भाजपा नेता उचित महतो व जमसं नेत्री ममता सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से ओपन कास्ट चलाकर कोयला खनन किया जा रहा है। जिसमे हजारों बेजुबान पेड़ो की बलि चढ़ा दी गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति की जा रही है। अगर अब भी हम पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक नही हुए तो आने वाले पीढ़ी भी हमे कोसेगी। इस दौरान आम, अमरूद, कटहल, बेल, नीलम, छतनी आदि दर्जन भर पौधों को श्मशान घाट मंदिर व मुक्तिधाम प्रांगण में लगाए गए। विनोद पासवान, उमेश सिंह, पूर्व संचालित समिति अध्यक्ष राजेश प्रसाद, राजेश ठाकुर, कलाम अंसारी, मोनू सिंह, राहुल निषाद, मनीष कुमार बबलू सिंह, अशोक साव, गुलशन सरकार, अशोक बाउरी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.