Move to Jagran APP

लापता अधेड़ का भौंरा में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

भौंरा ईजे एरिया भौंरा अंतर्गत पररसियाबाद स्थित बंद बीएल पैच ओसीपी स्थित भूतबंगला पोखरिया के

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:13 AM (IST)
लापता अधेड़ का भौंरा में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में सनसनी
लापता अधेड़ का भौंरा में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

भौंरा : ईजे एरिया भौंरा अंतर्गत पररसियाबाद स्थित बंद बीएल पैच ओसीपी स्थित भूतबंगला पोखरिया के पास मंगलवार की सुबह नर कंकाल मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। नर कंकाल को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना भौंरा ओपी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन शुरू की। नर कंकाल मिलने की सूचना पाकर जोड़ापोखर बस्ती निवासी युवक रोहित महतो भी पहुंचा। कपड़े से नर कंकाल को 45 वर्षीय अपने पिता जगन्नाथ महतो के रूप में पहचान की। भौंरा पुलिस ने नर कंकाल के अवशेष को बोरे जब्त कर थाना ले आई। पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नर कंकाल के डीएनए की जांच कराई जाएगी। जगन्नाथ का शव मिलने के बाद परिजन रो रोकर बेहाल हैं। पुत्र रोहित महतो ने पुलिस के समक्ष किसी पर पिता की हत्या का शक जाहिर नहीं की है।

loksabha election banner

14 मई से लापता थे जगन्नाथ :

जोड़ापोखर बस्ती निवासी मृतक के पुत्र रोहित ने पुलिस को बताया कि पिता जगन्नाथ महतो मई माह से लापता थे। बागान जाने की बात कह घर से निकले थे। इसके बाद फिर घर नहीं लौटे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पिता के लापता होने के बाद कई जगहों में उनकी खोजबीन की। पास के बंगाल क्षेत्र में भी गए। कहीं पिता का पता नहीं चला। 14 मई से पिता के लापता होने की जानकारी जोड़ापोखर पुलिस को भी दी थी। पिता टाटा कंपनी से वीआरएस दे चुके थे। घर में मृतक की पत्नी व दो पुत्र हैं।

..

मछली मारने पोखरिया की ओर गए लड़कों ने देखा नर कंकाल :

मंगलवार को क्षेत्र के कुछ लड़के पोखरिया की ओर मछली मारने गए थे। इसी दौरान पोखरिया के पास बंद ओसीपी में पड़ी नर कंकाल पर उनकी नजर पड़ी। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को दी। लगभग एक माह पूर्व भी भौंरा आठ नंबर के बंद प्रोजेक्ट से एक महिला का कंकाल मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.