Move to Jagran APP

Mustard Oil: खुशखबरी! धनबाद में 14 रुपये सस्‍ता हुआ सरसों का तेल...जान‍िए वजह

सरसों तेल की कीमत में बढ़ोतरी से परेशान लोगों के ल‍िए अच्‍छी खबर आई है। सरसों तेल की कीमत में14 रुपये की बड़ी कमी दर्ज की गई। लॉकडाउन में सरसों तेल का दाम आसमान को छू रहा था। इस कमी के साथ लोगों को अब थोड़ी राहत जरूर म‍िलेगी।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 03:14 AM (IST)
Mustard Oil:  खुशखबरी! धनबाद में 14 रुपये सस्‍ता हुआ सरसों का तेल...जान‍िए वजह
गृहणियों के लिए खुशखबरी है। सरसों तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आयी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : गृहणियों के लिए खुशखबरी है। सरसों तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आयी है। अब तक प्रति लीटर 14 रुपये की कमी हुई है। इसी प्रकार से रिफाइन तेल में अधिकत चार रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरसों और रिफाइन तेल की कीमतें और भी कम होंगी। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

कृषि उत्पादन बाजार समिति धनबाद ने बुधवार को खाद्य तेलों की कीमतें जारी की हैं। इस सूची के अनुसार सरसों तेल की कीमतों में अब तक का सबसे अधिक कमी देखी गई है। बताते चलें कि 177 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला इस तेल की कीमत अब धनबाद के बाजार में 163 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ब्रांड के अनुसार सरसों तेल की कीमतों पर गौर करें तो न्यूनतम पांच रूपये से लेकर अधिकतम 14 रुपये तक की कमी आयी है। फार्च्यून ब्रांड के जिस सरसों तेल की कीमत 177 रुपये प्रति लीटर थी, वह अब 163 रुपये प्रति लीटर पर आ चुका है। इसी प्रकार से सबसे महंगा बिकने वाला ईंजन ब्रांड का सरसों तेल जहां 193 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब 188 रुपये प्रति लीटर की दर पर आ चुका है।

बात रिफाइन तेल की करें तो Fortune और Saloni  ब्रांड के Refine Oil जहां 167 रुपये प्रति लीटर बिक रहे थे, वहीं ये अब 163 रुपये की दर पर आ चुके हैं। यानि रिफाइन में न्यूनतम दो रुपये और अधिकतम चार रूपये की कमी देखने को मिल रही है।

धनबाद के बाजार में सरसों व रिफाइन तेल की कीमतें :

(इंजन) Engine Mustard Oil - 3660 रुपये प्रति 20 लीटर - 188 रुपये प्रति लीटर

(हाथी) Hathi Mustard Oil - 2544 रुपये प्रति 16 लीटर - 164 रुपये प्रति लीटर

(सलोनी) Saloni Mustard Oil  - 2544 रुपये प्रति 16 लीटर - 164 रुपये प्रति लीटर

(फार्च्यून) Fortune Mustard Oil - 2512 रुपये प्रति 16 लीटर - 162 रुपये प्रति लीटर

(फार्च्यून) Fortune Refine Oil  - 2528 रुपये प्रति 16 लीटर - 163 रुपये प्रति लीटर

(महाकोश) Mahakosh Refine Oil- 1680 रुपये प्रति 12 लीटर - 150 रुपये प्रति लीटर

खाद्यान्न - थोक भाव प्रति क्विंटल - खुदरा भाव प्रति किलो

चावल मंसूरी               - 2500 रुपये                 - 30 रुपये

चावल मिनीकट           - 3460 रुपये                 - 40 रुपये

चावल लक्ष्मीभोग         - 4200 रुपये                  - 47 रुपये

अरहर दाल                - 9100 रुपये                  - 100 से 105 रुपये

मसूर दाल                 - 7700 रुपये                   - 82 से 88 रुपये

चना दाल                  - 6550 रुपये                    - 72 से 75 रुपये

मूंग दाल                   - 9000 रुपये                    - 100 से 105 रुपये

चना                        - 5800 रुपये                    - 64 रुपये

आटा                       - 2000 रुपये                    - 24 रुपये

चीनी                       - 3800 रुपये                    - 40 रुपये

आलू                       - 1150 रुपये                    - 15 से 20 रुपये

प्याज                      - 2300 रुपये                     - 30 रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.