मुंबई पुलिस का बरोरा में छापा, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ Dhanbad News
मुंबई पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दाैरान साइबर थाना के डीएसपी सुमित लकड़ा भी थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस विक्की को गुप्त स्थान पर ऱखकर पूछताछ कर रही है।
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:58 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 11:58 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। मुंबइ पुलिस ने धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के लेढ़ीडूमर गांव में शनिवार-रविवार की मध्य रात करीब एक बजे छापा मारा। पुलिस गांव के विक्की सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई मुंबई में घटित एक साइबर अपराध के सिलसिले में हुई।
मुंबई पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दाैरान धनबाद साइबर थाना के डीएसपी सुमित लकड़ा भी थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस विक्की को गुप्त स्थान पर ऱखकर पूछताछ कर रही है। हांलाकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।पुलिस का कहना है कि मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें