Move to Jagran APP

हिंदपीढ़ी में कोरोना विस्फोट सरकार की विफलता, सांसद पीएन ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना Dhanbad News

रांची का एक इलाका हिंद पीढ़ी झारखंड में कोरोना का केंद्र बन गया है। इसके लिए सरकार दोषी है। राजनीति कारणों से शुरू में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सख्ती नहीं बरती गई।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 01:43 PM (IST)
हिंदपीढ़ी में कोरोना विस्फोट सरकार की विफलता, सांसद पीएन ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना Dhanbad News
हिंदपीढ़ी में कोरोना विस्फोट सरकार की विफलता, सांसद पीएन ने सीएम हेमंत पर साधा निशाना Dhanbad News

निरसा, जेएनएन। 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा करने के बाद धनबाद के सांसद पीएन सिंह क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। अब वे धनबाद संसदीय क्षेत्र को दाैरा कर रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना संकट से निपटने में झारखंड सरकार की तैयारियों को नाकाफी बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोल रहे हैं। 

loksabha election banner

लॉकडाउन के बाद धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह दिल्ली में थे। वे अप्रैल के दूसरे स्पताह में दिल्ली से धनबाद पहुंचे। इसके बाद जिला प्रशासन ने 14 अप्रैल को उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया। 27 अप्रैल को क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। होम क्वारंटाइन के बाद सिंह पहली बार मई दिवस पर निरसा क्षेत्र में दिखे। निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण किया। खुदिया फाटक स्थित राजेंद्र प्रसाद क्लब में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह के सौजन्य से  जरूरतमंदों के बीच सुखा राशन का वितरण पीएन सिंह एवं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किया।

सांसद सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए किए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का प्रयास नाकाफी है। रांची का एक इलाका हिंदी पीढ़ी झारखंड में कोरोना का केंद्र बन गया है। इसके लिए सरकार दोषी है। राजनीति कारणों से शुरू में सख्ती नहीं बरती गई। सख्ती बरती गई होती तो आज झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साै के पार न गई होती। राज्य में एक सौ से ऊपर करोना संक्रमित लोगों की संख्या हो गई और आधे हिंदी पीढ़ी से संबंधित है।  अब जाकर राज्य सरकार की नींद खुली है तथा हिंदीपीढ़ी में सीआरपीएफ को लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए लगाया गया।  लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने को लेकर भी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक राज्य में कितने लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है इसका ही सर्वेक्षण नहीं करवा पाई है। जरूरतमंदों के बीच राशन नहीं पहुंच पा रहा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने अपने 10 लाख प्रवासी मजदूरों एवं यूपी सरकार ने अपने प्रवासी मजदूरों के खातों में पूर्व में ही 1000 रुपयटे भेज दिए। झारखंड सरकार को अब नींद खुल रही है।  सभी विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों की सूची भी भेज दी है। इसके बावजूद अभी तक प्रवासी मजदूरों के खातों में पैसे नहीं गए। राज्य सरकार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए बेहतर उपाय करना चाहिए ना कि सिर्फ दूसरों पर अपना दोषारोपण कर काम चलाना चाहिए। चिरकुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, भाजपा नेता मुन्ना सिंह, मधुरेंद्र गोस्वामी, मौसमी तिवारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद क्लब के डॉ. रोहित कुमार , अनिल जयसवाल, अमित यादव, रवि रंजन सिंह, विकास जयसवाल, विमल महतो, सनी सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.