Move to Jagran APP

धनबाद भाजपा में चढ़ा सियासी पारा, सांसद पुत्र ने पेश की टिकट की दावेदारी Dhanbad News

सांसद पीएन सिंह के अधिवक्ता पुत्र प्रशांत सिंह भी धनबाद विस क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दावा ठोका है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह से मुलाकात की।

By SunilEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 05:44 PM (IST)
धनबाद भाजपा में चढ़ा सियासी पारा, सांसद पुत्र ने पेश की टिकट की दावेदारी Dhanbad News
धनबाद भाजपा में चढ़ा सियासी पारा, सांसद पुत्र ने पेश की टिकट की दावेदारी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन धनबाद में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर खिंचतान तेज हो गई है। सूबे की सत्ता में काबिज भाजपा में भी धनबाद से टिकट के लिए दावेदारी बढ़ रही हैं। ऐसे में धनबाद के सांसद पीएन सिंह के अधिवक्ता पुत्र प्रशांत सिंह भी धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दावा ठोका है।

loksabha election banner

प्रशांत सिंह ने साल 2014 में भी पार्टी टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन चूक गए। भाजपा ने टिकट राज सिन्हा को दिया और वे कमल के सिंबल पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे। हालांकि, इस बार यहां से भाजपा किसपर दाव लगाएगी, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा।

दावेदार कर रहे सांसद से पैरवी : गौरतलब है कि धनबाद के सांसद पीएन सिंह की गिनती राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं में होती है। वह झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और कोर कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके संसदीय क्षेत्र धनबाद में छह विधानसभा क्षेत्र हैं- धनबाद, झरिया, सिंदरी, निरसा, बोकारो और चंदनकियारी। इन क्षेत्रों में भाजपा टिकट के दावेदार चाहते हैं कि उनके लिए सांसद पैरवी करें। हालांकि यह आसान नहीं है।

पकड़ की परीक्षा औऱ समीक्षा : धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से संजीव सिंह, सिंदरी से फूलचंद मंडल, बोकारो से विरंची नारायाण और चंदनकियारी से अमर बाउरी भाजपा के ही विधायक हैं। किसी दूसरे के नाम की सांसद सिंह सिफारिश करते हैं तो विधायकों की नाराजगी मोल लेने का खतरा है। ऐसे में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा, यहां की सियासी फिजा में टिकट के दावेदारों का पार्टी और जनता के बीच उनके पकड़ की परीक्षा औऱ समीक्षा होनी तय है।

सांसद से मिले कमलेश : झारखंड प्रदेश भाजयुमो के पूर्व कार्यसमिति सदस्य कमलेश मिश्र ने सोमवार को सांसद पीएन सिंह से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने धनबाद विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने आवेदन के साथ सांसद को अपना बायोडाटा भी सौंपा है।

संगठन महामंत्री से मिले प्रशांत : इधर, सांसद के पुत्र प्रशांत सिंह भी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। पेशे से अधिवक्ता सिंह भाजपा के अधिवक्ता सेल से जुड़े हैं। रांची हाई कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह से मुलाकात की। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया। इससे धनबाद भाजपा का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.